सोना-चांदी खरीदने जा रहे तो पहले ये खबर पढ़ लें। शादी के सीजन में सोना खरीदने का यह सबसे बढ़िया मौका है। सोना अपने उच्चतम से काफी सस्ता हो चुका है।
नई दिल्ली, फरवरी 8 । सोना-चांदी खरीदने जा रहे तो पहले ये खबर पढ़ लें। शादी के सीजन में सोना खरीदने का यह सबसे बढ़िया मौका है। सोना अपने उच्चतम से काफी सस्ता हो चुका है। हालांकि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट में आज उछाल देखने को मिली है। आज की बात अगर हम करें तो सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 48000 के उपर आ गया है। जबकि चांदी की कीमत 61000 रु उपर है। चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव के बारे में बताएंगे।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
करीब 7,756 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 7,756 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 48444 रु प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 7,756 रुपए तक लुढ़क चुका है।
दिन भर में क्या रहा सोने-चांदी का भाव
17 रु गिरावट के साथ 48444 रु पर बंद हुई सोना
सोमवार को 7 फरवरी को सोना 48280 पर बंद हुआ था। आज 8 फरवरी को मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव सोमवार के मुकाबले 147 रुपये तेजी होकर 48427 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 17 रु तेजी हो कर 48444 रुपये पर बंद हुआ।
62 रु तेजी के साथ 61618 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 7 फरवरी को चांदी 61365 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 8 फरवरी को जबकि चांदी 191 रुपये तेजी होकर 61556 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 62 रु तेजी होकर 61618 रु पर बंद हुई।
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48427 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 48233 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44359रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36320 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 61556 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
चेक करें सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईसी केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं। बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईसी केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications