नई दिल्ली, अगस्त 23। अडानी समूह की मीडिया शाखा ने 23 अगस्त को घोषणा की है कि वह नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए अडानी समूह की तरफ मीडिया दिग्गज एनडीटीवी में 26 प्रतिशत शेयर हासिल करने के लिए एक ओपन ऑफर की पेशकश की गयी है। 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीदारी इंडायरेक्ट की जाएगी। एनडीटीवी में इस हिस्सेदारी को विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) के खरीदा जाएगा, जो एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (एएमएनएल) की सब्सिडरी कंपनी है, जिसका स्वामित्व अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के पास है।
कैसे हुई डील
एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि वीसीपीएल ने एनडीटीवी की प्रमोटर यूनिट "आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के 99.5 प्रतिशत इक्विटी शेयरों" को खरीदने के लिए राइट टू एक्वायर का प्रयोग किया है, जिसकी मीडिया समूह में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने कहा कि यह सेबी के अधिग्रहण नियमों के संदर्भ में एनडीटीवी में 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक ओपन ऑफर का आधार है।
न्यू एज मीडिया
रिलीज में कहा गया है कि एएमएनएल और एईएल के साथ वीसीपीएल सेबी (शेयरों और अधिग्रहण का पर्याप्त अधिग्रहण) विनियम, 2011 के तहत में एनडीटीवी में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक ओपन ऑफर शुरू करेगा। एएमएनएल के सीईओ संजय पुगलिया ने कहा कि यह अधिग्रहण एक मील का पत्थर है। इसके जरिए कंपनी का लक्ष्य सभी प्लेटफार्मों पर न्यू एज के मीडिया का रास्ता तैयार करना है।
सबसे उपयुक्त ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म
पुगलिया ने आगे कहा कि एएमएनएल भारतीय नागरिकों, उपभोक्ताओं और भारत में रुचि रखने वालों को सूचना और ज्ञान के साथ सशक्त बनाना चाहता है। समाचारों में अपनी लीडिंग स्थिति और शैलियों और भौगोलिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत और डाइवर्सिफाई पहुंच के साथ, एनडीटीवी हमारे दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए सबसे उपयुक्त ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म है। हम समाचार वितरण में एनडीटीवी के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।
एनडीटीवी के तीन राष्ट्रीय समाचार चैनल
एनडीटीवी तीन राष्ट्रीय समाचार चैनल संचालित करता है, जिनमें एनडीटीवी 24x7, एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी प्रॉफिट शामिल हैं। इनकी मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति भी है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 421 करोड़ रुपये की इनकम हासिल की, जिसमें 123 करोड़ रुपये का एबिटा और इस वित्त वर्ष के दौरान 85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एनडीटीवी का शेयर बीएसई पर आज 374.70 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले दिन के बंद स्तर की तुलना में 4.99 प्रतिशत अधिक है। एनएसई पर शेयर 3.09 फीसदी की तेजी के साथ 369.75 रुपये पर बंद हुआ।
ओपन ऑफर में शेयरों का भाव
ओपन ऑफर में शेयरों का रेट 294 रु पर है। बीएसई की एक फाइलिंग में कहा गया है कि ओपन ऑफर के तहत कैश में देय कुल राशि 492.8 करोड़ रुपये होगी। आरआरपीआर के पास 18,813,928 इक्विटी शेयर हैं जो एनडीटीवी की कुल वोटिंग इक्विटी शेयर पूंजी के 29.18% का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दें कि वारंट की शर्तों के अनुसार, 1,990,000 वारंट का प्रयोग करने पर, आरआरपीआर आज से 2 दिनों के भीतर, यानी 25 अगस्त तक वीसीपीएल को आरआरपीआर के 1,990,000 इक्विटी शेयर आवंटित करने के लिए बाध्य है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications