नई दिल्ली, मार्च 30। निजी ऋणदाता एक्सिस बैंक ने सिटी इंडिया की रिटेल एसेट को खरीद लिया है, जिसका टर्नओवर लगभग 2 अरब डॉलर है। इस डील की घोषणा जल्द ही की जाएगी। अक्टूबर में सामने आई थी कि एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक ने भारत में सिटी के कंज्यूमर बिजनेस के लिए बाइंडिंग्स बिड्स या बोली लगाई थीं। सिंगापुर के डीबीएस, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक ने डील का वैल्युएशन किया था लेकिन बोली नहीं लगाई थी। बता दें कि एक्सिस बैंक 8.6 मिलियन कार्ड के कुल आधार के साथ क्रेडिट कार्ड का चौथा सबसे बड़ा जारीकर्ता है। इसकी रिटेल बुक करीब 4 लाख करोड़ रुपये की है। वहीं, कोटक के पास 30 लाख का कार्ड बेस है।
सिटी का कारोबार
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार सिटी की रिटेल बुक करीब 68,000 करोड़ रुपये की है, जिसमें से रिटेल लोन करीब 28,000 करोड़ रुपये का है। हालांकि सिटी भारत का छठा सबसे बड़ा कार्ड जारीकर्ता है, पर इसने कार्ड खर्च में बाजार हिस्सेदारी खो दी है। एक दशक पहले ये 20% से गिर कर अब 4% तक घट गयी है। हालांकि, इसने इंडस्ट्री के औसत से लगातार प्रति कार्ड 15-25% अधिक खर्च किया है। पोर्टफोलियो में प्रीमियम और कॉर्पोरेट सैलेरी अकाउंट कार्ड का कॉम्बिनेशन सिटी बिजनेस को बोलीदाताओं के लिए आकर्षक बनाता है।
बैंक की 35 शाखाएँ
भारत में सिटी के कंज्यूमर बिजनेस में क्रेडिट कार्ड, रिटेल बैंकिंग, होम लोन और वेल्थ मैनेजमेंट शामिल हैं। देश में बैंक की 35 शाखाएँ हैं और कंज्यूमर बैंकिंग बिजनेस में 4,000 लोग कार्यरत हैं। यह इसके कुल बिजनेस में एक तिहाई का योगदान देता है लेकिन प्रोफिटेबिलिटी के मामले में, कॉर्पोरेट बैंकिंग का हिस्सा 80 फीसदी से अधिक है।
भारतीय यूनिट की बाजार हिस्सेदारी
कुल मिलाकर, सिटी बैंक की एडवांस और डिपॉजिट की भारतीय यूनिट की बाजार हिस्सेदारी क्रमशः 0.6% और 1.1% है। भारत में, सिटीबैंक के 25 लाख से अधिक रिटेल ग्राहक और 12 लाख बैंक खाते हैं। भारत का कारोबार बैंक की वैश्विक पुस्तक में 1.5% लाभ का योगदान देता है।
रिटेल बिजनेस से बाहर निकलने का फैसला
सिटी बैंक ने अपनी पहली महिला सीईओ जेन फ्रेजर के तहत पूंजी के संरक्षण और हाई-यील्डिंग रेवेन्यू स्ट्रीम्स पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 13 बाजारों में रिटेल बिजनेस से बाहर निकलने का फैसला किया। सिटी मैनेजमेंट ने संकेत दिया है कि वर्तमान में बाहर निकलने की प्रक्रिया चल रही है और यह इस प्रोसेस को समय पर पूरा करने का प्रयास करेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications