नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो को लेकर एक बड़ी खबर आयी है। दरअसल अमेरिकी दिग्गज कंपनी फेसबुक रिलायंस जियो में हिस्सेदारी खरीद सकती है। फेसबुक मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो इन्फोकॉम में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत कर रही है। सोशल मीडिया दिग्गज जियो में 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के शुरुआती समझौते करीब है। मगर कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में आ रही अड़चनों के कारण बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है। इस सौदे मार्च अंत यानी मौजूदा दिनों में घोषित किये जाने की संभावना था। वैसे पिछले साल ऐसी भी रिपोर्ट आईं थीं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज जियो का आईपीओ ला सकती है। जियो का आईपीओ 2020 में ही आने की खबर थी। मगर शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ये बहुत मुश्किल है। कई कंपनियां पहले ही अपना आईपीओ प्लान टाल चुकी हैं।
गूगल भी जियो में चाहता है हिस्सेदारी
फाइनेंशियल टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार एक और दिग्गज कंपनी जियो में हिस्सेदारी खरीदना चाहती है। रिपोर्ट के अनुसार गूगल भी जियो में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। Microsoft ने पिछले साल कहा था कि वे Jio के साथ कारोबारों को क्लाउड-कंप्यूटिंग सेवाएं प्रदान करेगी। बता दें कि भारत 32.8 करोड़ मासिक उपयोगकर्ताओं के साथ फेसबुक के लिए सबसे बड़ा बाजार है। कंपनी की व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप के देश में 40 करोड़ उपयोगकर्ता हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक है।
क्या है रिलायंस का उद्देश्य
रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक के साथ एक समझौते से मुकेश अंबानी को जियो की मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का कर्ज घटाने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने में मदद मिलेगी। वे मार्च 2021 तक रिलायंस इंडस्ट्रीज को शून्य कर्ज वाली कंपनी बनाना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने रिफाइनिंग कारोबार में 20 फीसदी हिस्सेदारी सऊदी की अरामको भी बेचना चाहती है। अंबानी ने पिछले साल Jio को एक अलग कंपनी में बदलने की योजना की बात कही थी और कहा था कि संभावित निवेशकों की इसमें दिलचस्पी है।
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
2016 में शुरू होने के बाद रिलायंस जियो ने करीब तीन सालों में ही देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनने का सफर तय किया। 37 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ 31 दिसंबर 2019 तक यह भारत में सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर और दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर है। यह देश में चौथी फिक्स्ड टेलीफोनी सबसे बड़ी कंपनी भी है। सितंबर 2019 में जियो ने होम ब्रॉडबैंड, टेलीविज़न और टेलीफ़ोन सेवाओं की पेशकश करते हुए फाइबर टू द होम सर्विस लॉन्च की।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications