नई दिल्ली, जुलाई 15। मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), जिसके चेयरमैन अरबपति और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं, सर्च इंजन जस्ट डायल को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। रिलायंस इसके लिए जस्ट डायर के प्रमोटरों से 5,920-6,660 करोड़ रुपये (80-90 करोड़ डॉलर) की डील कर सकती है। यदि ये डील हो जाती है तो इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल यूनिट को काफी फायदा मिलेगा। इससे रिलायंस रिटेल जस्ट डायल के 25 साल पुराने डेटाबेस का फायदा उठा सकेगी। जस्ट डायल का नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है, जिसेस रिलायंस रिटेल को फायदा मिलेगा। बता दें कि जस्ट डायल शेयर बाजार की एक लिस्टेड कंपनी है।
कल लिया जा सकता है फैसला
जस्ट डायल कल (16 जुलाई) को अपनी निर्धारित बोर्ड बैठक में फंड जुटाने वाले प्रस्तावों का मूल्यांकन करेगा और कल ही इस मामले पर अंतिम घोषणा किए जाने की संभावना है। यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले से ही भारत में सबसे बड़ी संगठित रिटेल कंपनी है। जबकि जस्ट डायल देश में मौजूद प्रमुख सर्च इंजनों में से एक है, जिसके ऐप, वेबसाइट, मोबाइल और 8888888888 टेलीफोन हॉटलाइन जैसे कई प्लेटफार्मों पर लगभग 15 करोड़ औसत तिमाही विजिटर्स हैं।
कौन हैं जस्ट डायल के प्रमोटर
जस्टडायल के प्रमोटर वीएसएस मणि और उनकी फैमिली हैं, जिनके पास कंपनी में 35.5 फीसदी हिस्सेदारी है। इतनी हिस्सेदारी की वैल्यू इस समय 2,787.9 करोड़ रुपये है। रिलायंस इस समय थोड़ी हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है और बाद में अतिरिक्त 26 प्रतिशत शेयरों के लिए एक ओपन ऑफर शुरू करेगी। इसके लिए 4,035 करोड़ रुपये का भुगतान हो सकता है।
6 महीनों में कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन
पिछले छह महीनों में, जस्टडायल के शेयर 52.4 प्रतिशत चढ़ कर कल बुधवार 14 जुलाई को अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर (1,138 रुपये) तक पहुंचा। बाजार पर नजर रखने वालों का मानना है कि रिलायंस के साथ डील की उम्मीद से शेयर की कीमतों में तेजी आई है। ये डिजिटल डायरेक्टरी कंपनी 2013 में पब्लिक हुई और इसे अमेरिका की गूगल और फेसबुक से कड़ा मुकाबला मिल रहा है।
अप्रैल से चल रही बात
अप्रैल के बाद से ही रिलायंस और जस्टडायल के बीच डील पर बातचीत चल रही है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में टाटा डिजिटल के साथ जस्ट डायल की डील को लेकर बात नहीं बन पाई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications