सोने-चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। धनतेरस और दिवाली से पहले आज सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। धनतेरस और दिवाली से पहले आज सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। Gold रेट में वैक्सीन की खबर से आई भारी गिरावट, जानें चांदी का भी हाल ये भी पढ़ें

आज यानी 10 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 1566 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरकर 50854 रुपये के स्तर पर खुला और बाद में 189 रु सस्ता होकर 50665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 3927 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी आज सुबह 62125 रुपये प्रति किलो पर पहुंचने के बाद 61784 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50854 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46582 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38141 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62125 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की वायदा कीमतों में भारी उछाल, चांदी में जबरदस्त तेजी
घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की वायदा कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत मंगलवार दोपहर पर 1.62 फीसद या 806 रुपये की तेजी के साथ 50,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा 5 फरवरी, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 1.66 फीसद या 828 रुपये की तेजी के साथ 50,721 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। उधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मंगलवार दोपहर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। चांदी की घरेलू वायदा कीमत में मंगलवार दोपहर बड़ी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर मंगलवार दोपहर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 2.68 फीसद या 1631 रुपये की तेजी के साथ 62,485 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी मंगलवार दोपहर चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखी गई।
वैश्विक बाजार में सोना-चांदी
वैश्विक बाजार में मंगलवार दोपहर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार दोपहर सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.74 फीसद या 32.20 डॉलर की बढ़त के साथ 1,886.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.26 फीसद या 23.49 डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 1,886.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में मंगलवार दोपहर चांदी की वायदा व हाजिर कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार दोपहर कॉमेक्स पर चांदी की दिसंबर वायदा कीमत 2.72 फीसद या 0.64 डॉलर की बढ़त के साथ 24.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.74 फीसद या 0.18 डॉलर की बढ़त के साथ 24.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications