देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी का रेट जारी कर दिया गया है। बता दें कि देश के ज्यादातर शहरों में सोना और चांदी का रेट अलग-अलग होता है।
नई दिल्ली, मार्च 7। देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी का रेट जारी कर दिया गया है। बता दें कि देश के ज्यादातर शहरों में सोना और चांदी का रेट अलग-अलग होता है। यहां आपको 22 कैरेट सोने और 24 कैरेट सोने का भाव बताया गया है। 1 दिन पहले के मुकाबले आज सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है।
अगर आप सोना या फिर सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। भारतीय सर्राफा बाजार में आलम यह है कि यहां सोने और चांदी की कीमत अब तेजी से अपने ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच रही है। भारत में फिलहाल सोना 54000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी 70000 रुपये प्रति किलो के ऊपर के उपर बिक रही है।

सर्राफा बाजारों में शुक्रवार के मुकाबले आज यानी सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड 361 रुपये महंगा होकर 53595रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 660 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ 70580 रुपये पर पहुंच गई है। सोने-चांदी के दिनभर के भाव की बात करें तो सुबह बाजार खुलते वक्त भी कीमतों में जबरदस्त तेजी आई थी और तो शाम को भी तेजी के साथ बाजार बंद हुआ।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑलटाइम हाई से सोना 2,605 और चांदी 9,400 रुपये मिल रहा है सस्ता
हालांकी इस तेजी के बावजूद शुक्रवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2,605 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 9,400 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
गोल्ड रेट में आज तेजी, चांदी में भी उछाल
1,450 रुपये तेजी होकर 53234 रुपये पर खुला बाजार
बीते करोबारी दिन 4 मार्च शुक्रवार को सोना 51784 पर बंद हुआ था। आज 7 मार्च को सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,450 रुपये तेजी होकर 53234 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 361 रु तेजी होकर 53595 रुपये पर बंद हुआ।
1,989 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ खुला चांदी का बाजार
बीते करोबारी दिन 4 मार्च शुक्रवार को चांदी 67931 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 7 मार्च को सोमवार को जबकि चांदी 1,989 रुपये तेजी 69920 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 660 रु तेजी होकर 70580 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 53234 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 53021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48762 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39926 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 69920 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
गोल्ड ने 2022 में दिया 11.7% का धमाकेदार रिटर्न
इस साल गोल्ड अभी तक 11.7% ऊपर चढ़ चुका है या दूसरे शब्दों में कहें तो गोल्ड ने 11.7% का रिटर्न दिया है। शेयर मार्केट की तुलना में यह बहुत आकर्षक है। मई 2021 के बाद से अपने सबसे बड़े साप्ताहिक लाभ को दर्ज करने के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या एमसीएक्स पर सोने आज 717 रुपया प्रति 10 ग्राम के ऊपर के साथ खुला और अपने इंट्राडे के उच्च 53,797 रुपया के स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले लगभग 2 प्रतिशत अधिक है। शुक्रवार को यह करीब 52,549 रुपया प्रति 10 ग्राम पर बन्द हुआ था। अगर हम साल-दर-साल के नजरिए से देखें, तो 2022 में एमसीएक्स सोने की दर में 11.70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। स्पॉट मार्केट में, सोने की कीमत आज 2,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई, इसमें साल-दर-साल में लगभग 8.80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज आई है।


Click it and Unblock the Notifications