नयी दिल्ली। यस बैंक के ग्राहकों के लिए शानदार खबर आई है। बैंक ने अपनी सभी बैंकिंग सुविधाएं शुरू कर दी हैं। बैंक पर लगी पाबंदियां भी हटा दी गयी हैं। ट्विटर पर घोषणा करते हुए यस बैंक ने कहा है कि हमारी बैंकिंग सेवाएं अब चालू हो गईं हैं। आप हमारी सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक ने अपने ग्राहकों के संयम और समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया है। बता दें कि यस बैंक में फंड की हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद आरबीआई ने इस पर कई पाबंदियां लगा दी थीं। ग्राहकों के लिए भी महीने में अधिकतम 50000 रुपये की निकासी सीमा तय कर दी गयी थी।

क्या कहा बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर ने
यस बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर प्रशांत कुमार ने कहा था कि यस बैंक के सभी एटीएम में भरपूर पैसा है और नकदी की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि यस बैंक की टीम ग्राहकों से संपर्क कर रही है। उनके अनुसार यस बैंक की एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। यस बैंक को संकट से निकालने के लिए एसबीआई सहित 8 बैंक आगे आये हैं, जो इसमें निवेश करेंगे। बता दें कि यस बैंक ने अपने बोर्ड के पुनर्गठन को पहले ही मंजूरी दे दी है, जिससे प्रशांत कुमार बैंक के नये एमडी और सीईओ होंगे। वे 26 मार्च से यस बैंक में अपना चार्ज संभालेंगे। कुमार एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी और उप प्रबंध निदेशक रह चुके हैं।
कब से लगी थी पाबंदियां
यस बैंक की खराब हालत को देखते हुए आरबीआई ने इसी महीने की 6 तारीख को इस पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी थीं। इससे ग्राहकों को भी परेशानी हुई, क्योंकि उनके लिए 50000 रुपये की निकासी सीमा तय कर दी गयी थी। पर इसे बचाने के लिए आरबीआई ने एक योजना पेश की, जिसके तहत एसबीआई 7250 करोड़ रुपये के निवेश से इसकी 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक भी यस बैंक में निवेश करेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications