नयी दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के बीच सरकार ने ईपीएफ नियमों में ढील दी है। कोरोनावायरस को फैलने से किये गये लॉकडाउन के बीच लोगों को आर्थिक दिक्कत न हो इसके लिए आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई बड़ी घोषणाएं कीं। इनमें ईपीएफ नियमों में ढील दिया जाना शामिल है। वित्त मंत्री ने कहा कि ईपीएफओ के तहत श्रमिकों को उनका 75 फीसदी नॉन-रिफंडबेल एडवांस या 3 महीने का वेतन, जो भी कम हो, को निकालने की अनुमति मिलेगी। इससे 4.8 करोड़ ईपीएफ खाताधारकों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 100 से कम कर्मचारियों वाली उन कंपनियों में जिनमें 90 फीसदी कर्मचारियों का मासिक वेतन 15,000 रुपये से कम हो भारत सरकार कंपनी और कर्मचारी तरफ से 12 फीसदी + 12 फीसदी पीएफ खुद जमा करेगी। यह उनके रोजगार में आने वाली अड़चन को रोकने के लिए है। सरकार ने इसके लिए 5000 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

लॉकडाउन के लिए लिये गये फैसले
ये घोषणाएं कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर की गई हैं, जिसने भारत में पहले से ही 649 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके फैलने को रोकने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी नवीनतम आंकड़ों से पता चला है कि महाराष्ट्र में अब तक सबसे अधिक 124 और उसके बाद केरल में 118 कोरोना मरीज मिले हैं।
आरबीआई भी कर सकता है बड़ा ऐलान
वित्त मंत्रालय ने आरबीआई को एक पत्र लिख कर कोरोनावायरस महामारी के कारण आर्थिक तबाही से निपटने में मदद करने के उद्देश्य से आपातकालीन उपाय लागू करने पर विचार करने को कहा है। इनमें किसी भी लोन की ईएमआई भरने वालों को भी राहत दिए जाने का फैसला लिया जा सकता है। इसके लिए उन्हें ईएमआई भरने का अधिक समय मिल सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications