RBI : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार 10 अगस्त को सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया। आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) ने रेपो रेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया। यह 6.5 प्रतिशत पर बना रहेगा। केंद्रीय बैंक ने लगातार अपनी तीसरी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।
केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बनाए रखने का फैसला लिया गया है यानी फिलहाल आपकी होम लोन की किस्त बढ़ने नहीं जा रही है।

रेपो रेट बढ़ने से परेशानी में होम लोन के ग्राहक
पिछले 5-6 तिमाहियों में रेपो रेट बढ़ने से होम लोन के ग्राहक काफी परेशान है। पिछले वर्ष मई के महीने से अभी तक रेपो रेट में 2.5 प्रतिशत इजाफा हो चुका है। जिस वजह से होम लोन की ईएमआई बढ़ गई है।
आरबीआई ने इनफ्लेशन को काबू में करने के लिए रेपो रेट में इजाफा किया था। अब इनफ्लेशन हाई लेवल
से काफी नीचे आ गया है लेकिन आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि वह इसे 4 प्रतिशत तक लाने की अपनी कोशिश जारी रखेगा।
फिलहाल बढ़ती महंगाई के चलते रेपो रेट में कमी की उम्मीद नहीं
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, एक्सपर्ट्स का कहना है कि दास ने इस वित्तीय वर्ष में रिटेल इनफ्लेशन के अपने अनुमान को बढ़ा दिया है। इससे अगले कुछ तिमाहियों में रेपो रेट घटने की उम्मीद नहीं रह गई है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर इस वर्ष के आखिरी तक इनफ्लेशन आरबीआई के टारगेट तक आता है तो अगले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही से आरबीआई रेपो रेट में कमी नहीं करेगा यानी तब तक आपकी ईएमआई मौजूदा स्तर पर बनी रहेगी ।
यह भी पढ़ें : PMSBY : 20 रु में मिलता है 2 लाख का इंश्योरेंस, जानिए डिटेल
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, एक्सपर्ट्स का कहना है कि मई के महीने में रिटेल इनफ्लेशन घटकर 4.31 प्रतिशत पर आ गया था लेकिन जून के महीने में यह फिर से बढ़कर 4.81 प्रतिशत पर चला गया। माना जा रहा है कि जुलाई के महीने में इनफ्लेशन में उछाल देखने को मिलेगा।
इसका कारण यह है कि सब्जियों के दाम में उछाल आया है। वहीं उधर, क्रूड ऑयल लगातार चढ़ रहा है। यह 87 डॉलर प्रति डॉलर तक पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसी वजह से अभी हालात ऐसे हैं, जिनमें रेपो रेट में कमी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
यह भी पढ़ें : Punjab : यूथ क्लब के लिए होगा अवार्ड शुरू
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications