नई दिल्ली, जून 28। रिलायंस से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आई है। मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही अब उनके बेटे आकाश अंबानी को इसका चेयरमैन बनाया गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि रिलायंस जियो के बोर्ड ने मंगलवार को नॉन-एग्जेक्यूटिव निदेशक आकाश अंबानी को कंपनी के बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और आकाश अंबानी के पिता, मुकेश अंबानी ने 27 जून से प्रभावी टेलीकॉम दिग्गज कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। यह घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम (सालाना आम बैठक) से कुछ दिन पहले आई है जहां तेल-से-टेलीकॉम तक कारोबार वाले समूह से कुछ डीमर्जर होने की खबरों की संभावना जताई जा रही है।
कौन बना मैनेजिंग डायरेक्टर
बोर्ड ने अपनी बैठक में पंकज मोहन पवार को 27 जून, 2022 से शुरू करके पांच साल की अवधि के लिए रिलायंस जियो के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्त करने की भी मंजूरी दी। रामिंदर सिंह गुजराल और केवी चौधरी को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। उत्तराधिकार प्लान के रूप में 65 वर्षीय अरबपति मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो बोर्ड से हट कर कंपनी का नेतृत्व अपने बड़े बेटे आकाश को ट्रांसफर कर दिया है।
2014 में जुड़े थे बोर्ड से
2014 में जियो के बोर्ड में आकाश अंबानी शामिल हुए थे। बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को मुकेश अंबानी के जियो के निदेशक के रूप में इस्तीफे के साथ ही पब्लिक कर दिया गया। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में जियो, जिसने भारतीय दूरसंचार बाजार में टॉप पोस्ट हासिल कर ली है, ने तीसरी तिमाही में 3,615 करोड़ रुपये के मुकाबले 4,173 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इसकी इनकम 20.4 प्रतिशत बढ़ कर 20,901 करोड़ रुपये हो गयी।
आईपीओ का है प्लान
रिलायंस जियो में, आकाश अंबानी प्रोडक्ट्स और डिजिटल सेवाओं ऐप्लिकेशंस के डिवलपमेंट में करीब से शामिल रहे हैं। उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में एक प्रमुख के साथ स्नातक की है। एक बाजार विशेषज्ञ के अनुसार यह कदम कंपनी की आईपीओ की योजना के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि शायद नए नेतृत्व के साथ इस योजना को रोलआउट किया जाएगा। यह रिलायंस जियो आईपीओ के लिए बहुत ही निर्णायक रूप से एजेंडा निर्धारित करता है। 24 जून 2021 को मुकेश अंबानी ने जियोफोन नेक्स्ट को लॉन्च करने की घोषणा की थी। यह एक फुल फीचर्स वाला एंड्रॉइड स्मार्टफोन है जिसे गूगल के साथ अपनी लंबी साझेदारी के तहत इसने मिल कर डेवलप किया। ये एक बजट स्मार्टफोन है, जिसे भारत में 4 नवंबर 2021 को लॉन्च किया गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications