नई दिल्ली, सितंबर 05। भारत में ट्रेनों की लेटलतिफी कोई नई बात नहीं है। लगभर सभी ने कभी ना कभी तो ट्रेन लेट होने की वजह से परेशानी झेली होगी। भारतीय रेलवे ने ट्रेन लेट होने की स्थिती में यात्रियों को कुछ अधिकार दिए हैं। इन अधिकारों की मदद से ट्रेन लेट होने के कारण होने वाले समस्याओं को कम किया जा सकता है।
फ्री में मिलेगा खाना
अगर ट्रेन अपने समय से काफी देरी से चल रही है, तो आईआरसीटीसी यात्रियों को खाना और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था करती है। आईआरसीटीसी लेट हुई ट्रेन के यात्रियों को भोजन एकदम फ्री में देती है। यात्री हक से इसकी मांग कर सकते हैं। यह आपके अधिकार में आता है। इंडियन रेलवे के नियमों के मुताबिक, ट्रेन के लेट होने पर आईआरसीटीसी की कैटरिंग पॉलिसी के अनुसार यात्रियों को नाश्ता और हल्का भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
क्या है शर्ते
आईआरसीटीसी के मुताबिक ऐसा नहीं है कि यदि ट्रेन आधे घंटे के लिए लेट हो जाए तो भी यात्रियों को यह मुफ्त मील की सुविधा मिलेगी। मुफ्त का खाना देने के लिए कुछ शर्ते तय की गई है। नियम के अनुसार अगर ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे या इससे ज्यादा लेट होती है, तो यह सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा केवल एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों को ही दी जाती है। इसका मतलब है कि अगर आप शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करते हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है।
यह मिलती है सुविधा
रेलवे के पॉलिसी के अनुसार यात्रियों को नाश्ते में चाय या कॉफी और दो बिस्किट, शाम के लिए नाश्ते में चाय या कॉफी और चार ब्रेड स्लाइस (ब्राउन/व्हाइट), एक बटर चिपलेट दि जाती है। आईआरसीटीसी लंच या डिनर में यात्रियों को चावल, दाल, आचार का पैकेट मुहैया कराती है। लंच में 7 पूड़ी, मिक्स वेज/आलू भाजी, अचार का पैकेट, नमक और काली मिर्च का एक-एक पैकेट भी दिया जा सकता है
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications