नई दिल्ली, सितंबर 07। सोने के आयात में हो रही बढ़ोत्तरी और इसकी कीमतों में आ रही ऊछाल को देखते हुए निजी भागीदारी के साथ देश में सोने के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही एक विस्तृत रोडमैप तैयार करेगी।
निजी निवेश को बढ़ावा
इकोनॉमिक टाइम्स के खबर के मुताबिक इस योजना के तहत सरकार 2030 तक देश भर में विकसित किए जाने वाले संभावित सोने वाले क्षेत्रों की पहचान करेगी और सोने के खनन में निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए आवश्यक नीति बनायेगी। नीति आयोग ने देश में संभावित सोने की खानों की पहचान करने के लिए एक व्यापक अध्ययन किया है और अगले 10 वर्षों के लिए एक अखिल भारतीय अन्वेषण कार्यक्रम प्रस्तावित किया है।
सोने के खदानों की पहचान करेगी सरकार
नीति आयोग ने देश में संभावित सोने की खानों की पहचान करने के लिए एक व्यापक अध्ययन किया है और अगले 10 वर्षों के लिए एक अखिल भारतीय अन्वेषण कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। इकोनॉमिक टाइम के खबर के मुताबिक अध्ययन करने के बाद जो प्रमुख सिफारिशे पेश की गई हैं। उनमें, भारत में सोने के खनन के लिए छोटे खोजकर्ताओं को प्रोत्साहन प्रदान करना शामिल है।" इसके अलावा, सोने के खनन को लागत-प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कुछ नीतिगत बदलाव करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है
2021-22 के दौरान भारत का सोने का आयात 33.41 प्रतिशत बढ़कर 46.16 बिलियन डॉलर हो गया। सोने का आयात पिछले वर्ष में 34.6 बिलियन डॉलर का था। पिछले वर्ष सोने के आयात में कमी वित्त वर्ष में व्यापार घाटे को 192.41 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर वित्त वर्ष 21 में 102.62 बिलियन डॉलर करने का एक प्रमुख कारण था। विभाग ने जिन 102 प्राथमिकता वाली वस्तुओं की पहचान की है। इनका आयात भारत में बड़े पैमाने पर होता है, सोना भी इनमें से एक है। इन प्रोड्क्ट के घरेलू उत्पादन के अवसरों के लिए तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है।
भारत में कुल अयस्क भंडार 501.83 मिलियन है
कर्नाटक के रायचूर जिले में स्थित देश की एकमात्र सोने की खनन कंपनी हुट्टी गोल्ड माइन ने 1947 से लगभग 84 टन सोने का उत्पादन किया है। राष्ट्रीय खनिज सूची के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल स्वर्ण अयस्क भंडार 501.83 मिलियन टन अनुमानित है। प्राथमिक सोने के सबसे बड़े संसाधन बिहार (44 प्रतिशत) में स्थित हैं, इसके बाद राजस्थान (25 प्रतिशत), कर्नाटक (21 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (3 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (3 प्रतिशत), और झारखंड (2 प्रतिशत) हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications