नई दिल्ली, अक्टूबर 27। सोने की कीमतों में लगातार चल रही तेजी आज थम गयी। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के दाम नीचे आए हैं, जो कि दिवाली के मौके पर ज्वेलरी खरीदारों के लिए काफी शानदार मौका है। सोने की कीमतों में 350 रु से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी है। इससे हुआ यह है कि सोने के दाम 48000 रु के नीचे आ गए हैं। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी नीचे फिसले हैं। चांदी की कीमत 65000 रु के नीचे आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
27 अक्टूबर को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 27 अक्टूबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 354 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48171 रु से गिर कर 47817 रु पर पहुंच गया। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से भी करीब 8400 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 911 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 65453 रु से गिर कर 64542 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 352 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47626 रु और 22 कैरेट वाला सोना 325 रु महंगा होकर 43800 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 265 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35863 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 207 रु गिर कर 27973 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
दिवाली पर गोल्ड की शॉपिंग करते समय हॉलमार्क पर दें ध्यान
देश में अब केवल हॉलमार्क वाले जेवर बिक पाते हैं। क्योंकि देश में सोने की ज्वेलरी के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग का नियम लागू हो चुका है। जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए दिवाली पर ज्वेलरी खरीदते समय हॉलमार्क जरूर चेक करें।
हॉलमार्क से पता लगती है सोने की शुद्धता
आप हॉलमार्क से गोल्ड की शुद्धता का पता लगा सकते हैं। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।


Click it and Unblock the Notifications