नई दिल्ली, जुलाई 14। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम जनता के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर आई है। हालांकि ये राहत भरी खबर केवल महाराष्ट्र के लोगों के लिए है। महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को घटाने का फैसला किया है। इनमें पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर वैट कम किया गया है। इस बात की जानकारी राज्य के नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी है।
राज्य सरकार पर बढ़ेगा बोझ
राज्य के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फैसले का स्वागत करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि महाराष्ट्रीयन और मराठी मानुस को बड़ी राहत। यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मुख्यमंत्री एकनाथराव शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 5 रु प्रति लीटर और 3 रु प्रति लीटर कम करने का निर्णय लिया है। आम नागरिकों के लाभ के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई अपील की दिशा में यह हमारा कदम है। राज्य इस निर्णय के लिए 6000 करोड़ रु का भार वहन करेगा।
पहले ही दे दिए थे संकेत
बता दें कि इस फैसले के कुछ दिन पहले ही इस तरह के संकेत दिए गए थे। सीएम शिंदे ने सोमवार को मराठी में एक ट्वीट में कहा था कि लोगों को राहत देने के लिए फ्यूल पर वैट कम करने का फैसला जल्द किया जाएगा। अब ये फैसला ले लिया गया है।
अभी कितना है रेट
इस समय मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 97.28 रुपये है। मगर अब वैट कटौती के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.28 रुपये रह जाएगी। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मई महीने में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 6 रुपये की कमी की थी।
पेट्रोल-डीजल की कीमत अलग-अलग
भारत में, पेट्रोल और डीजल की कीमत माल ढुलाई और स्थानीय टैक्स (वैट) के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती है। इसके अलावा केंद्र सरकार दो मोटर ईंधनों पर उत्पाद शुल्क वसूल करती है।
चेक करें बाकी शहरों का रेट
आज पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी या कटौती दर्ज नहीं की गई है। दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर है। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर है। चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें कई बार डॉलर की रेट से प्रभावित होती हैं। अगर डॉलर महंगा होता तो क्रूड खरीदना ज्यादा महंगा पड़ेगा और इससे पेट्रोल और डीजल की कीमती बढ़ती है। इसी आधार पर देश में रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है और बाद इसके नए सिरे से रेट तय किए जाते हैं। यह काम देश में पेट्रोलियम कंपनियां करती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications