नई दिल्ली, अगस्त 02। अंतराष्ट्रिय बाजार में तेल की कीमत लागातार गिर रही है। इसका फायदा भारत के घरेलू मार्केट में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो महीनों में तेल की कीमतों में यह तीसरी गिरावट है। भारत में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है जिसके कारण बाजार में खाद्य तेलो की मांग बढ़ने वाली है। ऐसे में तेलो के दामो में गिरावट से आम लोगों को राहत मिलेगी।
अंतराष्ट्रिय बाजार में गिरे हैं तेल के दाम
वैश्विक बाजार में तेल की कीमतो में आई नरमी के कारण भारत के घरेलू बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। भारत में त्योहारों की शुरूआत होने के कारण तेल की मांग बढ़ी है जिसके वजह से सोयाबिन के तेल की कीमत घटी है। अंतराष्ट्रिय बाजार जैसे शिकागो एक्सचेंज में तेल के दामों में लगभग 3.50 फीसदी की गिरावट आई है, तो वहीं मलेशिया एक्सचेंज में तेल के दाम लगभग छह फीसदी कमजोर हुए हैं।
आयात हुआ है सस्ता
जानकारो के मुताबिक, आयातित तेल की कीमतों में इस समय कमी आई है। बाजार में खाद्य तेल की मांग होने कि वजह से सोयाबीन की कीमतो में सुधार हुआ है। सोयाबीन सहीत सरसो मूंगफली और लगभग सभी तीलहनों के दामों में गिरावट आई है। विदेशी मार्केट में तेल और तिलहन के प्रोडक्ट में काफी उतार चढ़ाव है। उतार चढ़ाव के कारण आयातको को थोड़ा डर बना हुआ है। देश में तिलहन के उत्पादों का उत्पादन बढ़ाकर आयात की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
भारतीय बाजार में तेल के नए भाव
सरसों तिलहन का दाम - 7,240-7,290 रुपये प्रति क्विंटल
मूंगफली का दाम - 6,870 - 6,995 रुपये प्रति क्विंटल
मूंगफली के तेल का दाम (मिल डिलिवरी) 16,000 रुपये प्रति क्विंटल
मूंगफली का सॉल्वेंट रिफाइंड तेल की कीमत- 2,670 - 2,860 रुपये प्रति टिन
सरसों तेल (दादरी) की कीमत 14,700 रुपये प्रति क्विंटल
सरसों का तेल (पक्की घानी) की कीमत - 2,325-2,405 रुपये प्रति टिन
सरसों का तेल (कच्ची घानी) की कीमत- 2,355-2,470 रुपये प्रति टिन
तिल तेल की कीमत (मिल डिलिवरी) - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल
सोयाबीन तेल की कीमत (मिल डिलिवरी)- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल
बिनौला का तेल मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,300 रुपये प्रति क्विंटल
पामोलिन का तेल आरबीडी, दिल्ली- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल
पामोलिन का तेल एक्स- कांडला- 12,300 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल
सोयाबीन का दाना की कीमत - 6,475-6,550 रुपये प्रति क्विंटल
सोयाबीन लूज की कीमत 6,250- 6,325 रुपये प्रति क्विंटल
मक्का खल (सरिस्का) की कीमत- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications