ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर 'बिग शॉपिंग डेज' सेल की वापसी हो रही है।
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर 'बिग शॉपिंग डेज' सेल की वापसी हो रही है। फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल 1 दिसंबर से शुरू होगी और 5 दिसंबर 2019 तक चलेगी। हालांकि फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स कुछ घंटे पहले 30 नवंबर को रात 8 बजे से ही सेल ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। इस सेल में स्मार्टफोन टैबलेट्स, TV, लैपटॉप जैसे प्रॉडक्ट्स पर शानदार डील्स मिलेंगी।
टीवी पर 75 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर
1 दिसंबर रविवार को शुरू हो रही इस सेल में Realme 5, Samsung Galaxy S9 और Apple iPhone 7 जैसे स्मार्टफोन्स पर बढ़िया डील्स ऑफर की जाएंगी। अच्छी बात ये है कि इस सेल में टीवी पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट हालांकि सेल में मिलने वाली डील्स के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। लेकिन फ्लिपकार्ट का दावा है कि सेल टीवी और इलेक्ट्रिक अप्लायंस पर 70 फीसदी तक डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। PPF अकाउंट मैच्योर होने वाला है, तो इन बातों का रखें ध्यान ये भी पढ़ें
एचडीएफसी बैंक के कस्टमर्स को 10 प्रतिशत का डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट के मुताबिक इस सेल में लैपटॉप और कैमरा पर 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के कस्टमर्स को 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी ऑफर किया जाएगा। इसके साथ ही डीएसएलआर और डिजिटल कैमरा को 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉकबस्टर डील्स भी उपलब्ध कराई जाएंगी। फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में कई स्मार्टफोन पर प्रीपेड डिस्काउंट और बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प होगा। PNB ने भी ग्राहकों को किया आगाह, न करें ये गलती हो सकते हैं फ्रॉड शिकार ये भी पढ़ें
जानें सेल में किस फोन पर कितना डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट के इस सेल में रियलमी 5 स्मार्टफोन 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा जबकि इस फोन की असल कीमत 9,999 रुपये है। रियलमी X फोन 16,999 रुपये के बजाय 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी S9 फोन 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy S9+ फोन 3,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 34,999 रुपये में खरीदा जा सकतै है। Google Pixel 3a फोन पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है और सेल में यह फोन आप 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सेल में Apple iPhone 7 फोन 3,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
आईफोन 11 पर ऑफर
iPhone 11 सीरीज इस सेल में प्रीपेड डिस्काउंट और नो कॉस्ट ईएमआई के साथ उपलब्ध होगी। सेल में गेमिंग लैपटॉप पर 40 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। DSLR पर 10,000 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट इस सेल में ऑफर किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications