नयी दिल्ली। बजट से पहले मोदी सरकार के लिए एक अच्छी खबर आई है। जनवरी में जीएसटी से सरकार को रिकॉर्ड कमाई हुई है। जनवरी में आज शाम 6 बजे तक सरकार का जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड 1,19,847 करोड़ रु रहा। इसमें सीजीएसटी (केंद्रीय जीएसटी) के 21,923 करोड़ रु, एसजीएसटी (स्टेट जीएसटी) के 29,014 करोड़ रु, आईजीएसटी (इंटीग्रेटेड जीएसटी) के 60,288 करोड़ रु (माल के आयात पर मिले 27,424 करोड़ रु सहित) और सेस के 8,625 करोड़ रु (माल के आयात पर मिले 883 करोड़ रु सहित) शामिल हैं।

कुल 90 लाख रिटर्न हुए जमा
31 जनवरी 2021 तक दिसंबर महीने के लिए दाखिल किए गए जीएसटीआर-3 बी रिटर्न की कुल संख्या 90 लाख है। सरकार ने रेगुलर सेटलमेंट के रूप में आईजीएसटी में से सीजीएसटी में 24,531 करोड़ रु और एसजीएसटी में 19371 करोड़ रु सेटल किए हैं। जनवरी 2021 के महीने में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को रेगुलर सेटलमेंट के बाद मिला कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 46,454 करोड़ रु और एसजीएसटी के लिए 48,385 करोड़ रु है।
8 फीसदी की बढ़ोतरी
जनवरी में साल दर साल आधार पर जीएसटी कलेक्शन में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जनवरी में जीएसटी कलेक्शन 1.1 लाख करोड़ रु से अधिक रहा था। जनवरी 2021 के दौरान जीएसटी रेवेन्यू जीएसटी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक है और पिछले महीने के 1.15 लाख करोड़ के रिकॉर्ड कलेक्शन को पार करते हुए लगभग 1.2 लाख करोड़ रु पर पहुंच गया। पिछले कुछ महीनों से जीएसटी कलेक्शन में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। यह अर्थव्यवस्था में तेजी से रिकवरी का भी संकेत माना जा रहा है। चालू वित्त वर्ष में यह चौथा महीना है, जब जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। नवंबर 2020 में कुल जीएसटी कलेक्शन 1,04,963 करोड़ रुपये का रहा था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications