Bihar Business Connect 2024: हाल ही में दिल्ली में बिहार सरकार के इंड्रस्ट्री डिपार्टमेंट के द्वारा 'बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 - एंबेसडर मीट' का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य वैश्विक मंच पर बिहार की रणनीतिक पहलों और निवेश के अवसरों को उजागर करना था। यह 19-20 दिसंबर को पटना में होने वाले 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2024' का प्रिकर्सर था।

उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इंडस्ट्री और पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्य सचिव अमृत लाल मीना और उद्योग विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी जैसी प्रमुख हस्तियों ने भी इस दौरान अपने विचार शेयर किए। इस अवसर पर विभिन्न देशों के राजदूत और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
बिहार में निवेश के अवसर बढ़ेंगे
इस सम्मेलन में अमेरिका, रूस और जापान जैसे देशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स, टीपीसीआई, एफआईईओ, एईपीसी, यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल और यूके-इंडिया बिजनेस काउंसिल जैसे बिजनेस ऑर्गेनाजेशन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। अपने मुख्य भाषण में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने औद्योगिक विकास और सतत विकास की दिशा में हो रही प्रगति के बारे में विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा, 'बिहार एक व्यवसाय-अनुकूल माहौल बनाने में अग्रणी है, जहां रणनीतिक नीतियों को समावेशी विकास के दृष्टिकोण के साथ जोड़ा गया है। हम आर्थिक समृद्धि और वैश्विक साझेदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2024' के लिए मजबूत पहल
मिश्रा ने कहा कि एंबेसडर मीट जैसे आयोजन लंबे समय के सहयोग को बढ़ावा देने और बिहार को नए विचार और निवेश का केंद्र बनाने के लिए जरूरी हैं। अलग-अलग विभागीय सचिवों ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए पहेलुओं पर जानकारी दी।
इनमें आईटी, लेबर और ऊर्जा विभाग शामिल थे। विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और उद्योग जगत के नेताओं के साथ हुई संवादात्मक चर्चा ने व्यापारिक संबंधों के विस्तार, द्विपक्षीय सहयोग और बिहार के विकास पथ के साथ वैश्विक विशेषज्ञता के मेल को बढ़ावा दिया गया।
इस बैठक ने आगामी 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2024' के लिए आधार तैयार किया है। इसने बिहार को वैश्विक व्यापार और निवेश के लिए एक बेहतर पहल के रूप में स्थापित किया।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications