Subsidy On Organic Farming: आपकी जानकारी के लिए बता दें की आप घर की छत पर बागवानी करके पैसे कमा सकते हैं। इसके अलावा आपकी सरकार द्वारा भी सब्सिडी के तौर पर 37500 तक कीधनराशि मुहैया करवाई जाती है। आपको बता दें की छत पर जैविक खेती करने पर भारत सरकार के द्वारा आपको कम से कम 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी मिलती है। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें खेती और बागवानी करने का शौक तो है पर उनके पास अपनी जमीन नहीं है। ऐसे में लोग अपनी घर की छत पर शुद्ध और सेहतमंद फल और सब्जियां उगा सकते हैं। बिहार सरकार की इस पहल से जैविक खेती को बढ़ावा तो मिल ही रहा है, साथ ही लोग खुद भी स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
इससे आपको अपने घर पर ही हरी भरी सब्जियां मिलती हैं और आप इन्हें बेच भी सकते हैं। आइए आपको सरकार की इस परियोजना के बारे में विस्तार से बताते हैं। आपको बताते चलें कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर के क्षेत्र में घर की छत पर ताजे फल, फल सब्जियां और सुंदर-सुंदर फूल उगाने की योजना को बढ़ावा देने का है। आपको बताते चलें कि इसमें लग रहे खर्च पर 75 प्रतिशत की सब्सिडी सरकार के द्वारा आपको दी जा रही है।

इस योजना का फायदा अभी सिर्फ बिहार सरकार के कुछ शहरों में मिल रहा है, जिम भागलपुर मुजफ्फरपुर और पटना जैसे शहर शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आपको यह टेरेस फार्मिंग शुरू करनी है, तो पार्किंग बेड बनाने के लिए आपको मकान की छत पर कम से कम 300 वर्ग फीट की खुली हुई जगह चाहिए होती है।
इस एक अनुमान के अनुसार अगर आप 300 स्क्वायर फीट के एरिया में जैविक खेती करते हैं, तो आपकी कुल लागत 50,000 रुपए के आसपास की आती है। इसमें से आपको 37,500 तक की सब्सिडी बिहार सरकार द्वारा दी जाती है, जो की 50000 रुपए का 75 प्रतिशत अमाउंट है। इसके अलावा बाकी के बचे पैसे आपको खुद लगते होंगे। अगर आप अपने घर में रहते हैं तो आपको ज्यादा से ज्यादा दो यूनिट मिल सकता है, वही किसी भी अपार्टमेंट के लिए 5 यूनिट तक अलॉट किया जा सकता है।
आपको बताते चलें कि अगर आप इस खेती के लिए सिर्फ गमले लगते हैं तो आपको कल 10000 रुपए तक के गमले मिलेंगे। इसमें से 7.5 हजार रुपए यानी 75 प्रतिशत तक की लगात सरकार देगी और बाकी के 2,500 रुपए आपको खुद ही लगाने होंगे। इसमें आपको ज्यादा से ज्यादा 5 यूनिट की सब्सिडी मिल सकती है। आपको बताते चलें कि इसका लाभ किसी खास संस्थान को नहीं मिल सकता है।
छत पर बागवानी योजना का फायदा सिर्फ आपको ही नहीं बल्कि आपके पूरे परिवार को भी मिलेगा। इसे आप छत पर फल, फूल और सब्जी उगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे खाकर आपके परिवार की सेहत बेहतर बनी रहेगी और बाहर के यूरिया युक्त फल और सब्जियों से अपने परिवार को सुरक्षित कर सकते हैं। गौरतलब है कि सरकार के द्वारा की जा रही मदद से बिहार के लोगों के लिए यह काम काफी ज्यादा आसान हो गया है। इस योजना के लाभ उठाने के लिए आपको https://horticulture.bihar.gov.in पर क्लिक करके इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications