नमकीन, भुजिया समेत अन्य स्नैक्स बनाने वाली कंपनी बिकाजी फूड्स (Bikaji Foods) का शेयर शुक्रवार को तगड़ा एक्शन दिखा रहे. शुरुआती कारोबार में शेयर 8% तक उछला. BSE पर शेयर प्राइस 584 रुपए तक के लेवल तक पहुंचा. शेयर में जोरदार तेजी की वजह मार्च तिमाही के दमदार नतीजे रहे. इसमें प्रॉफिट सालाना आधार पर 200% बढ़ा. नतीजों के साथ शेयरहोल्डर्स के लिए 100% डिविडेंड का भी ऐलान किया है, जिसके चलते शेयर में तूफानी तेजी है.
शेयर में आई तूफानी तेजी
BSE पर बिकाजी फूड्स का शेयर 583.90 रुपए के हाई तक पहुंचा, जोकि इंट्राडे में 8% चढ़ा. शेयर ने सालभर में करीब 50% तक का रिटर्न दिया है. एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान 116.28 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है. जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में 38.67 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था. दिसंबर तिमाही में 45.99 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था. यानी तिमाही आधार पर 153% की ग्रोथ देखने को मिली है.
Q4 में दमदार प्रदर्शन से शेयर में जोश
Q4 में Bikaji Foods Int की कुल आय 520.82 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान अवधि में 461.69 करोड़ रुपए रही थी. यानी कुल आय में सालाना आधार पर आय में 12.8% की ग्रोथ दर्ज की गई. मार्च तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 10.2% बढ़कर 67.5 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले 61.3 करोड़ रुपए रहा था.

शेयरहोल्डर्स को मिलेगा 100% डिविडेंड
बिकाजी फूड्स ने शेयरहोल्डर्स के लिए फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी. कंपनी की बोर्ड मीटिंग में 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 1 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिली. इस लिहाज से FY24 के लिए फाइनल डिविडेंड से निवेशकों को 100% का प्रॉफिट होगा. फाइनल डिविडेंड के लिए बोर्ड ने 14 जून 2024 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. हालांकि, डिविडेंड पर सालाना मीटिंग में शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिलना बाकी है.
टॉप मैनेजमेंट की कमेंट्री
Bikaji Foods Int के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन सभी कैटेगरी में अच्छा रहा. FY24 में वॉल्युम ग्रोथ 15.3% रही. इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 16.8% रही, जिसकी वजह कमोडिटी प्राइसेज में आई गिरावट, कॉस्ट मैनेजमेंट, ऑपरेटिंग लेवरेजेज और अन्य शामिल हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी डिस्ट्रिब्युशन नेटवर्क को और मजबूत करने पर फोकस कर रही.
Q4 में सेगमेंट वाइज परफॉर्मेंस
बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि एथनिक स्नैक्स की आय में सालाना आधार पर 10.8% की ग्रोथ दर्ज की गई. ये कैटेगरी कुल आय में 73.5% हिस्सा रखती है. पैकेज्ड स्वीट्स की आय में 12.7% की बढ़त दर्ज की गई. बता दें कि बिकाजी फूड्स भारत की तीसरी सबसे बड़ी एथनिक स्नैक्स बनाने कंपनी है. स्नैक्स मार्केट में दूसरे सबसे तेजी से बढ़ने वाली ऑर्गनाइज्ड फर्म है.
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

भारतीय शेयर बाजार: आज ग्लोबल संकेतों से तय होगी दिशा

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले



Click it and Unblock the Notifications