नई दिल्ली, जनवरी 3। किसी भी क्रिप्टो के कितने कॉइन सर्कुलेशन में आएंगे, ये पहले से तय होता है। जैसे कि बिटकॉइन के 2.1 करोड़ कॉइन सप्लाई में आने थे। अब दुनिया में भर करीब 1.88 करोड़ बिटकॉइन आ चुके हैं। टेक्निकल भाषा में इसे कहते हैं माइनिंग। यानी 1.88 करोड़ की माइनिंग हो चुकी है। 2.1 करोड़ में से 1.88 करोड़ कॉइन की माइनिंग का मतलब है कि 90 फीसदी बिटकॉइन सर्कुलेशन में हैं। अब केवल 20 लाख कॉइन ही बचे हैं। सवाल यह है कि जब बाकी कॉइन्स की भी माइनिंग हो जाएगी तो क्या होगा? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।
कीमतों पर असर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुल आपूर्ति में से अधिकतर कॉइन के सर्कुलेशन में आ जाने से कीमतों पर भी असर पड़ा है। बात 2010 की है, जब बिटकॉइन को ज्यादा समय नहीं हुआ था। तब बिटकॉइन की कीमत 0.10 डॉलर से भी कम हुआ करती थी। उस समय लगभग 10 प्रतिशत बिटकॉइन की ही माइनिंग हुई थी। फिर दिसंबर 2012 में 50 फीसदी बिटकॉइन की माइनिंग हुई। उस समय बिटकॉइन की कीमत 7.50 डॉलर तक आ गयी थी।
क्या होती है माइनिंग
गौरतलब है कि माइनिंग एक ऐसी प्रोसेस है, जिसके जरिए नए टोकन सर्कुलेशन में आते हैं। माइनिंग में कंप्यूटर की प्रॉसेसिंग पावर का इस्तेमाल होता है और फिर मैथेमेटिकल इक्वेशन को हल किया जाता है। ये एक तरह की पहेली होती है। इन्हें हल करने के लिए माइनर्स के बीच प्रतिस्पर्धा होती है। जो पहले हल करता है उसे उसके लिए भुगतान किया जाता है।
118 साल बाद सभी बिटकॉइन की माइनिंग होगी
क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की माइनिंग की शुरुआत 2009 में हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2030 तक 97 फीसदी बिटकॉइन की माइनिंग हो चुकी होगी। बचे हुए बिटकॉइन 2140 तक माइनिंग के जरिए सर्कुलेशन में आएंगे।
बिटकॉइन की कीमत बढ़ेगी
जब एक बार सभी बिटकॉइन की माइनिंग हो जाएगी तो बिटकॉइन माइनर्स की जरूरत नहीं होगी। उस समय बिटकॉइन की गिनती दुर्लभ वस्तुओं में से एक होगी। ये जितनी दुर्लभ होगी, कीमत उतनी ही बढ़ती जाएगी। उस समय जिन लोगों के पास बड़ी संख्या में ये दुर्लभ संपत्ति होगी संभवत: वे मालामाल होंगे। बिटकॉइन रखने वाले लोग बेच कर काफी पैसा कमा सकेंगे। जानकारों का अनुमान है कि बिटकॉइन की कीमत भविष्य की मांग और नियमों पर निर्भर करेगी। लेकिन एक बात पक्की है, तब तक बिटकॉइन दुनिया की सबसे दुर्लभ संपत्ति बन जाएगी। दुर्लभ होना ही इसकी वैल्यू बढ़ाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications