नयी दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने नया रिकॉर्ड स्तर छुआ, जिससे इसकी मार्केट कैपिटल 1 लाख करोड़ डॉलर की हो गयी है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी 54000 डॉलर के आंकड़े को पार कर 54,405 डॉलर तक पहुंची। फरवरी महीने में अभी तक बिटकॉइन ने 64 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। वहीं बीते कारोबारी हफ्ते में बिटॉकाइन में 11 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गयी। बिटकॉइन में अब कई दिग्गज कंपनियों सहित बड़े निवेशक भी पैसा लगा रहे हैं। इनमें टेल्सा, मास्टरकार्ड और बीएनवाई मेलन शामिल हैं।
सभी क्रिप्टोकरेंसी की कुल मार्केट कैप
बता दें कि सभी क्रिप्टोकरेंसी (डिजिटल कॉइंस) की मार्केट कैपिटल 1.7 लाख करोड़ डॉलर है। इसमें 1 लाख करोड़ डॉलर से अधिक मार्कट कैपिटल बिटकॉइन की है। हालांकि अभी भी बहुत से एनालिस्ट बिटकॉइन को लेकर उलझन में हैं। जानकार ये भी मानते हैं कि बिटकॉइन का मौजूदा रेट इसकी फेयर वैल्यू से काफी अधिक है।
एलन मस्क डिजिटल कॉइन के फेवर में
टेस्ला के प्रमुक एलन मस्क के ट्वीट्स से बिटकॉइन में तेजी आई है। मस्क ने कहा कि डिजिटल कॉइन रखना कैश रखने से थोड़ा बेहतर है। उन्होंने टेस्ला द्वारा हाल ही में 1.5 बिलियन डॉलर के बिटकॉइन खरीदने का भी बचाव किया। बिटकॉइन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। बिटकॉइन में ताजा बढ़ोतरी बड़े विदेशी संस्थानों की तरफ से दिखाई गई दिलचस्पी के कारण आई है। जबकि भारत में प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी को बैन करने की तैयारी है। बिटकॉइन को डिजिटल एसेट माना जाता है।
ये कंपनियां करेंगी बिटकॉइन में निवेश
एक और अमेरिकी बड़ी कंपनी ने बिटकॉइन में तगड़ा निवेश करने का ऐलान किया। बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी माइक्रोस्ट्रेटेजी ने कहा है कि ये 60 करोड़ डॉलर के कंवर्टिबल बॉन्ड्स बेच कर इस पैसे का इस्तेमाल बिटकॉइन खरीदने में करेगी। पेपल और मास्टरकार्ड जैसी कंपनियों ने क्रिप्टोकरेंसी का समर्थन करने के लिए महत्वपूर्ण कदम भी उठाए हैं।
कुछ साल पहले आई थी जोरदार तेजी
बिटकॉइन में हाल ही में तेजी ने निवेशकों को 2017 की याद दिला दी है। 2017 में बिटकॉइन में भी ऐसी ही तेजी देखने को मिली थी। तब इसने करीब 20000 डॉलर का आंकड़ा छू लिया था। मगर अगले साल यानी 2018 में बिटकॉइन में भारी भी दर्ज की गयी थी। 2018 में बिटकॉइन ने अपनी 80 फीसदी वैल्यू खो दी थी। लेकिन दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी ने उस गिरावट के बाद तगड़ी वापसी की। 2020 में इसकी वैल्यू चौगुनी से अधिक हो गयी और इस वर्ष में बिटकॉइन की वैल्यू में 70 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications