Buying Old Coins Online: आपने अक्सर सुना होगा कि पुराने सिक्कों और स्पेशल नंबर वाले नोटों को अच्छी कीमत पर यानी लाखों में बाजार में बेचा जाता है। कई खबरे भी ऐसी होती हैं जिनमें जिक्र होता है कि पुराने सिक्के बेचकर एक शख्स रातों रात अमीर बन गया।
ऐसी कई वेबसाइट्स हैं जहां पर पुराने सिक्के या नोट बेचे और खरीदे जाते हैं। आमतौर पर ये वो सिक्के या नोट होते हैं जो खास डिजाइन या फिर अलग सीरियल नंबर वाले होने के साथ-साथ पुराने भी होते हैं।
भारत में भी कई पुराने सिक्के और नोट ऑनलाइन सेल पर मिल जाते हैं।

भारत में एक का नोट आपको लगभग चार सौ रुपये तक मिल सकता है। जिन लोगों को पुराने नोट जमा करने का शौक है, वो इन्हें ऊंचे दाम में अलग-अलग नोट और सिक्के खरीदते भी हैं और अपने कलेक्शन का हिस्सा बनाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना गैरकानूनी है।
सिक्कों की जमाखोरी करना है गैर कानूनी
भारत के कानून और भारतीय सिक्का अधिनियम के अनुसार, आपके पास अगर कोई पुराना या स्पेशल नंबर वाला सिक्का है और उस पर आपका ही स्वामित्व है तो आप इसे मनचाहे कीमत पर बेच सकते हैं।
लेकिन इस कानून में ये भी लिखा है कि आप इस तरह के सिक्कों की जमाखोरी नहीं कर सकते। यानी ऐसा ना हो कि आपके पास इस तरह के हजारों लाखों सिक्के हों, अगर ऐसा हुआ तो फिर आपको जमाखोरी के मामले में जेल हो सकती है।
इसके अलावा अगर कोई किसी नोट को उसके मूल्य से अधिक में किसी को बेच रहा है तो ये भी गैरकानूनी होता है।
अगर ऐसे मामले दर्ज होते हैं तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने का प्रावधान भी है। इसके बावजूद ऐसी कई वेबसाइट्स हैं, जिसपर खुलेआम लोग मूल्य से अधिक सिक्के और नोटों को बेच रहे हैं।
सिर्फ यही नहीं, विदेशी मुद्रा साधित भारतीय सिक्के और नोट भी यहां मूल्य से अधिक में बिक रहे हैं।
आपको बता दें कि ये वेबसाइट्स लोगों को खुद ही अपने सिक्के बेचने का मौका देती है। इसके लिए आपको खुद को सेलर के तौर पर रजिस्टर करना होता है। जिसके बाद सिक्के खरीद - बेच कर कमाई की जाती है।
नोट छापने पर होगी जेल
भारत में नोटों को निर्गमति करने का अधिकार सिर्फ आरबीआई के पास होता है। यानी उनके अलावा कोई भी देश में नोट नहीं छाप सकता है।
अगर भारत में कोई भी व्यक्ति करेंसी बेचता है तो उसे ऐसा करने पर जुर्माने के साथ-साथ तीन साल की जेल भी झेलनी पड़ेगी।
कुछ ऐसे म्यूजिएयम और पुरानी चीजें इकट्ठा करने वाले शॉप्स भी हैं जहां सिक्कों और नोटों की मोटी कीमत लगती है।
ऑनलाइन वेबसाइट्स पर हो रहे हैं कई फ्रॉड
कुछ प्रमुख वेबसाइट्स पर भी बड़े आराम से आप अपने यूनिक सिक्के और नोट बेच सकते हैं। हालांकि, इस दौरान आपको फ्रॉड से बच के रहना है, क्योंकि आरबीआई ने ऐसे फ्रॉड्स के बारे में पहले भी चेतावनी जारी की है कि नोट और सिक्का बेचने के चक्कर में कहीं आप किसी फ्रॉड का शिकार ना बन जाएं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications