Blinkit 10 Min Ambulance Service: जेप्टो से लेकर स्विगी इंस्टामार्ट तक, ऐसे कई सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जिससे आप सामान हैं जिसे आप तुरंत ऑर्डर करके अपने घर पर मांगा सकते हैं। अब हाल ही में ब्लिंकिट ने एम्बुलेंस सर्विस शुरू की है। इसे गुरुग्राम में लॉन्च किया गया है। इस सर्विस के तहत अब 10 मिनट में एम्बुलेंस घर के दरवाजे पर खड़ी होगी। आइए इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।

एम्बुलेंस सर्विस का मिलेगा फायदा
ब्लिंकिट ने एम्बुलेंस सर्विस शुरू की है। जिससे शहर में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा जल्दी मिलेगी। ब्लिंकिट ने जरूरी डिवाइस से लैस पांच एम्बुलेंस सड़क पर उतारी हैं। इनमें ऑक्सीजन सिलेंडर, AED, स्ट्रेचर, मॉनिटर, सक्शन मशीन और जरूरी दवाएं और इंजेक्शन शामिल हैं। यह सेवा 'किफायती' दामों पर उपलब्ध होगी। अगले दो साल में कंपनी सभी प्रमुख शेयरों में इसका दायरा बढ़ाएगी।
ब्लिंकिट के सीईओ ने एक्स पर शेयर की पोस्ट
ब्लिंकिट के सीईओ ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट में कहा, "हम अपने शहरों में विश्वसनीय एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने की समस्या को हल करने की दिशा में अपना पहला कदम उठा रहे हैं। आज से गुरुग्राम में पहली पांच एम्बुलेंस सड़क पर होंगी। जैसे-जैसे हम इस सेवा का विस्तार और अधिक क्षेत्रों में करेंगे, आपको ब्लिंकिट ऐप के माध्यम से बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एम्बुलेंस बुक करने का विकल्प दिखाई देने लगेगा।"
हर एम्बुलेंस में चालक के अलावा एक प्रशिक्षित पैरामेडिक और एक सहायक भी होगा। लॉन्च हुईं पांच एम्बुलेंस में जीवन रक्षक उपकरण मौजूद हैं। इससे मरीजों को गोल्डन आवर में इलाज मिल सकेगा। 'किफायती' दामों पर यह सेवा आम लोगों के लिए मददगार साबित होगी। ब्लिंकिट का कहना है कि उसका मकसद सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं है। अन्य शहरों में भी जल्द ही यह सुविधा शुरू हो सकती है।
इतना ही नहीं, जल्द ही ब्लिंकिट ऐप के जरिए BLS यानी बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस बुकिंग की सुविधा मिलेगी। ब्लिंकिट के अनुसार, उनका मकसद सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं है। अन्य शहरों में भी जल्द ही यह सुविधा शुरू हो सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications