Pushpa 2 Blinkit Coupon Code: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म Pushpa 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ये फिल्म रिलीज के पहले दिन लगभग 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इकॉनोमिक टाइम्स के अनुसार, फिल्म अभी तक दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। अगर आप भी पुष्पा 2 फिल्म का टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि जोमैटो की पॉपुलर ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस ब्लिंकिट ने पुष्पा 2 की टिकट पर कस्टमर को वन टाइम डिस्काउंट कूपन देने की घोषणा की है। आइए आपको बताते हैं कि ब्लिंकिट अपने कस्टमर्स को क्या ऑफर कर रहा है।

ब्लिंकिट दे रहा है पुष्पा 2 टिकट पर ये ऑफर
ब्लिंकिट ने पुष्पा फिल्म की टिकट को लेकर एक स्पेशल ऑफर निकाला है। अगर आप ब्लिंकिट से 999 रुपये से ज्यादा की शॉपिंग करते हैं, तो आपको ब्लिंकिट की तरफ से 200 रुपये का डिस्काउंट वाउचर दिया जाएगा। आप भारत के किसी भी सिनेमा में इस टिकट पर 200 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। यह ऑफर हर कस्टमर एक बार फायदा उठा सकता है।
इस दिन तक मिलेगा फायदा
आप ब्लिंकिट पर इस ऑफर का फायदा 15 दिसंबर तक उठा सकते हैं। यह डिस्काउंट सिर्फ टिकट प्राइस पर मिलेगा। बुकिंग ऑर्डर में ऐड किये गये दूसरे आइटम्स और सर्विस फीस पर यह ऑफर काम नहीं करेगा। ब्लिंकिट से डिलीवरी के बाद ऑर्डर समरी पेज पर आपको इस वाउचर की डिटेल मिल जाएगी। आप पुष्पा 2 के टिकट पर 200 रुपये की छूट पाने के लिए डिस्ट्रीक्ट ऐप पर यह वाउचर कोड डाल सकते हैं। Pushpa 2 फिल्म की टिकट इस समय सिनेमाघरों में काफी महंगी मिल रही है और टिकट के दाम इस समय सामान्य से कई गुना ज्यादा हो गए हैं।
रिकॉर्ड तोड़ की है कमाई
फिल्म की टीम के अनुसार , पुष्पा 2- द रूल ने पहले दिन ₹ 294 करोड़ की कमाई करके किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग की। इसने RRR का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने 223 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने हिंदी फिल्म और हिंदी में डब की गई तेलुगु फिल्म के लिए भी सबसे बड़ी ओपनिंग की है। फिल्म में उसकी पत्नी श्रीवल्ली (रश्मिका) के साथ उसके विवाहित जीवन और उसके और पुलिस अधिकारी भंवर सिंह शेखावत (फहाद) के बीच अहंकारी युद्ध को दिखाया गया है। यह फिल्म उसके अलग हुए परिवार के साथ उसके संबंधों को भी दिखाती है। फिल्म का अंत पुष्पा 3- द रैम्पेज की कहानी को स्थापित करता है।
पुष्पा 2 साल 2021 में आई डायरेक्टर सुकुमार की पुष्पा का सेकेंड पार्ट है और इस फिल्म के थर्ड पार्ट भी अनाउंस किया जा चुका है। 'पुष्पा 2 द रूल' की सफलता पर निर्देशक सुकुमार ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कि उन्होंने खुलासा किया कि अल्लू अर्जुन अभिनीत इस फिल्म का सारा श्रेय राजामौली को जाता है। टाइम्स नॉउ के अनुसार, सुकुमार ने खुलासा किया कि यह निर्देशक एसएस राजामौली ही थे जिन्होंने पुष्पा 1 को हिंदी में रिलीज़ करने पर जोर दिया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications