Blinkit News: कल यानी 29 अक्टूबर के दिन पूरे देश धनतेरस का उत्सव मनाया जा रहा था. आज भी कुछ लोग धनतेरस का उत्सव मना रहे हैं. ऐसे में डिलीवरी ऐप से लेकर ई कॉमर्स ऐप तक कई तरह के ऑफर्स निकाल jरहे हैं. आज आप डिलीवरी ऐप के जरिए सोना घर में ही मंगा सकते हैं. इसी सुविधा को देख ब्लिंकिट से किसी शख्स ने 1 ग्राम सोने का सिक्का मंगाया था, लेकिन उसे बदले में सिर्फ 0.5 ग्राम का सोना ही मिला.

आजकल आए दिन जमाना जितना डिजिटल होता जा रहा है. स्कैम उतने ही बढ़ते जा रहे हैं. ऐसा ही एक स्कैम ब्लिकिंट के कस्टमर मोहित जैन के साथ भी हुआ है. मोहित को सामान गलत मिलने पर शिकायत करने का मौका भी नहीं मिल पाया.
मोहित ने अपना ये एक्सप्रियंस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया है. इसके साथ ही बाकी लोगों को भी इसे सावधान रहने के लिए कहा है. बिना वक्त गवाएं इसके बारे में डिटेल में जान लेते हैं.
ये है पूरा मामला
मोहित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा है कि मैने इंस्टेंट डिलीवरी ऐप ब्लिंकिट से 1 ग्राम सोना मंगाया था. जिसकी कीमत 8,249 रुपये थी. लेकिन उन्हें ब्लिंकिट से डिलीवरी में 0.5 ग्राम का सिक्का ही मिला है. जिसकी कीमत लगभग आधी है.
मोहित ने साझा की गई पोस्ट पर लिखा की 0.5gm सोने की कोस्ट 4,125 ग्राम है. जिसका मतलब हुआ कि उन्हें 4,124 रुपये का नुकसान हुआ है. जिसके बाद उन्होंने बाकी सब की तरह कस्टमर केयर से बातचीत की. इसके साथ ही उन्होंने इस मामले को लेकर प्रूफ के लिए एक स्क्रीनशॉट भी सबमिट किया. लेकिन उन्हें बदले में ये रिप्लाई आया कि कम्पलेन विंडो क्लोज हो चुकी है.
ब्लिंकिट ने इस पोस्ट पर मालाबार गोल्ड और डायमंड के हैंडलर,कुछ मीडिया कंपनी, जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल को टैग किया है. इसके साथ ही ये लिखा है कि मेरे साथ बिल्किंट ने बड़ा स्कैम कर दिया है.
सर्विस को भी लेकर की शिकायत
मोहित ने इस पोस्ट पर ब्लिंकिट की सर्विस को लेकर भी अपनी नाराजगी जाताई है. उन्होंने कहा की कभी-कभी ब्लिंकिट से डिलीवरी मंगाना काफी महंगा पड़ जाता है. उन्होंने आगे कहा ये पहली और आखिरी बार होगा, जब मैं ब्लिंकिट से कुछ मांगा रहा हूं.
इस स्कैम और नुकसान को देखते हुए मैं आज के बाद ब्लिंकिट से कुछ भी नहीं ऑर्डर करूंगा.
इसके साथ ही उन्होंने ये भी हाइलाइट किया कि ब्लिंकिट की कस्मटर सर्विस भी बेहद खराब है. उनका कहना है कि कुछ भी शिकायत करने के लिए एआई से बातचीत करनी पड़ती है.
इसके अलावा मोहित ने डिलीवरी एजेंट से भी बातचीत की थी. जब वे अपनी परिस्थिति के बारे में डिलीवरी एंजेट को समझा रहे थे. तभी वे रो पड़े. वहीं डिलीवरी एजेंट ने उनसे कहा कि वे इसमें कुछ भी नहीं कर सकते हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications