मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 4 सितंबर 2020 को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 633.76 अंक की गिरावट के साथ 38357.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 193.60 अंक की गिरावट के साथ 11333.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2904 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 991 शेयर तेजी के साथ और 1734 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 179 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 33 पैसे की मजबूती के साथ 73.14 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 118 रुपये की तेजी के साथ 7,190.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 15 पैसे की तेजी के साथ 220.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 20 रुपये की गिरावट के साथ 455.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 421.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 282.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 353.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 206.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : LIC : पैसा रखें तैयार, आने वाला है कमाई का तगड़ा मौका


Click it and Unblock the Notifications