BluSmart Investors: ब्लूस्मार्ट कंपनी अब विवादों में घिरी हुई है और इसकी मुसीबत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ब्लूस्मार्ट के प्रमोटर्स अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी पर पैसों के हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। ब्लू स्मार्ट पर आरोप है कि उन्होंने दूसरी कंपनी जेनसोल के जरिए फंडिंग जुटाई और उस फंड को अपने घर खरीदने, घूमने-फिरने करने के लिए इस्तेमाल किया है। इस कंपनी में कई फेमस पर्सनैलिटीज ने पैसे निवेश किए हुए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (blusmart investors news)
भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी ने जुलाई 2024 में ब्लूस्मार्ट में निवेश किया। धोनी ने कहा कि यह कंपनी सिर्फ बिज़नेस नहीं कर रही, बल्कि आने वाले समय की पर्यावरण के अनुकूल सवारी की ओर एक कदम है।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका ने भी इस कंपनी में पैसा लगाया है। वह पहले भी ऐसे प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करती रही हैं जो पर्यावरण की चिंता करते हैं।
संजीव बजाज और सुमंत सिन्हा
इसके अलावा बजाज ग्रुप के बड़े कारोबारी संजीव बजाज ने भी निवेश किया है और रिन्यू एनर्जी के मालिक सुमंत सिन्हा ने भी इसमें निवेश किया हुआ है।
हाल ही में 2024 में, ब्लूस्मार्ट ने एमएस धोनी के फैमिली ऑफिस के साथ निवेशकों से प्री-सीरीज़ बी फंडिंग राउंड में $24 मिलियन जुटाए थे। उस समय रीन्यू पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमंत सिन्हा और स्विट्जरलैंड स्थित एसेट मैनेजमेंट कंपनी रेस्पॉन्सएबिलिटी इन्वेस्टमेंट्स ने भी कंपनी में निवेश किया था।
BharatPe के संस्थापक अशनीर ग्रोवर(Ashneer grover blusmart controversy) ने भी एक एक्स पोस्ट में लिखा कि उन्होंने ब्लूस्मार्ट में 1.5 करोड़ रुपये का निवेश किया था। उन्होंने खुद को इस घोटाले का Victim भी बताया। उन्होंने कहा, "मैं मौजूदा स्थिति का victim हूं, क्योंकि मैंने ब्लूस्मार्ट में ₹ 1.5 करोड़ और मैट्रिक्स में ₹ 0.25 करोड़ का निवेश किया है। मुझे उम्मीद है कि यह कंपनी अपने स्टेकहोल्डर्स की खातिर मौजूदा संकट से बच पाएगी।"
इन जगहों पर ब्लूस्मार्ट कैब सर्विसेस बंद की (blusmart suspends operations)
ब्लूस्मार्ट ने अचानक दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में अपनी सर्विस रोक दी है। इससे यूजर्स की परेशानी बढ़ गई है। ब्लूस्मार्ट में कई सेलेब्स ने भी पैसे निवेश किए हुए है, इनमें धोनी से लेकर दीपिका तक शामिल हैं।
ईमेल में दी ये जानकारी
कंपनी ने बिना कोई वजह बताए कस्टमर्स को ईमेल में कहा कि हमने ब्लूस्मार्ट ऐप पर बुकिंग को टेम्परेरली रूप से बंद करने का फैसला किया है। हम आपके समर्थन के लिए वास्तव में आभारी हैं। हालांकि, हम जल्द ही वापस आने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अगर इससे पहले सर्विसेस फिर से शुरू नहीं होती हैं, तो हम 90 दिनों के अंदर रिफंड शुरू कर देंगे।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications