Bombay Shaving Company CEO: हाल ही में बॉम्बे शेविंग कंपनी के फाउंडर और सीईओ शांतनु देशपांडे ने फूड डिलावरी ऐप पर सवाल उठाया है। फूड डिलावरी ऐप पहले 30 मिनट में खाना डिलीवर करते थे, फिर धीरे-धीरे ग्रॉसरी भी 30 मिनट में आने लगी और अब इन ऐप्स के बीच कॉम्पटीशन बढ़ा तो Zepto-Blinkit जैसे 10 मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाले स्टार्टअप शुरू हो गए है। जल्द ही लोगों के घर तक 10 मिनट में फूड डिलीवरी होने लग जाएगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कैसे सिर्फ 10 मिनट में आपके घर तक खाना आ जाता है।

इसी बात पर क्विक फूड डिलेवरी सिस्टम पर निर्भरता से हेल्थ ईश्यू की ओर बढ़ते भारत को लेकर बॉम्बे शेविंग कंपनी के CEO शांतनु देशपांडे ने अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ज़ोमैटो, स्विगी और ज़ेप्टो जैसी कंपनियों को स्वास्थ्यवर्धक और गुणवत्ता से भरे भोजन प्रदान करने का अनुरोध किया है। इससे जुड़ी उन्होंने लिंक्डइन पर एक पोस्ट भी किया है।
लिंक्डइन पर पोस्ट करके कही ये बात
लिंक्डइन पर एक पोस्ट में, श्री देशपांडे ने बताया है कि कैसे लोग "सबसे बड़ी महामारी" से पीड़ित हैं, उन्होंने सभी को घर पर खाना पकाने पर विचार करने की सलाह दी है।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'खाना पकाने का समय 2 मिनट, डिलीवरी का समय 8 मिनट' 'क्यूकॉम फॉर फूड' के संस्थापक ने मुझे यह बताया और मैं अपना दिमाग खो बैठा हूं। हम खराब पोषण और अस्वास्थ्यकर प्रसंस्कृत और अति-प्रसंस्कृत भोजन की सबसे बड़ी महामारी से पीड़ित हैं जिसमें पाम ऑयल और चीनी की मात्रा अधिक होती है। पिछले 50 सालों में हमारे अनाज ने पोषण खो दिया है क्योंकि हमने पोषण के लिए कृषि उपज को प्राथमिकता दी है। भारत में "जंक फूड की लत", ₹ 49 के पिज्जा, ₹ 20 के "जहरीले एनर्जी ड्रिंक" और ₹ 30 के बर्गर से बढ़ रही है, "हमें स्वास्थ्य के लिए आवश्यक आर्थिक कवर के बिना चीन और अमेरिका की राह पर ले जा रही है।"
उन्होंने आगे लिखा, "जमे हुए प्यूरी और करी और पुरानी सब्ज़ियों को गरम करके धनिया से सजाया जाता है ताकि वे ताज़ी दिखें और किसी दोपहिया वाहन में ठूंसकर 10 मिनट में आपके दरवाज़े पर मैड मैक्स की तरह दौड़ाए क्योंकि आप 15 मिनट और इंतज़ार नहीं कर सकते थे या आप दाल चावल के कुकर को चढ़ाने में बहुत आलसी थे और सभी निवेशक और संस्थापक पहले से ही इसे भारतीय बिजनेस की अगली बड़ी लहर में शामिल करने के लिए इसके लिए बढ़िया शब्द ढूंढ रहे हैं।"
इसके बाद उन्होंने कहा "ज़ोमैटो और स्विगी और ज़ेप्टो - कृपया, ऐसा न करें। और अगर आप इतने इंटरेस्टेड हैं, तो कृपया उत्पाद को स्वादिष्ट बनाएं। मुझे बहुत अच्छा लगेगा अगर हम कुछ नया करें और वास्तव में 10 मिनट में बासी न होने वाला और बढ़िया भोजन दे पाएं। ये बहुत बड़ा अनलॉक है लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम अभी वहां पहुंच पाए हैं।"
लोगों ने किया रिएक्ट
देशपांडे का यह संदेश डिलीवरी कंपनियों, उपभोक्ताओं और नियामकों के लिए एक जागरूकता भरा आह्वान है। कई लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट्स भी किए हैं और इस बात पर सहमति भी जताई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications