Bondada Engineering Stock Price: टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बोंडाडा इंजीनियरिंग कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। आज दोपहर 3:01 पर कंपनी के शेयर बीएसई पर 9.99% उछल गए हैं। कंपनी का शेयर प्राइस 425.05 रुपये के लेवल पर आ गया है और अपर सर्किट के लेवल को टच कर लिया है। आंध्र प्रदेश सरकार से इस कंपनी को 9,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल हुआ है।

कंपनी को मिला ये सोलर प्रोजेक्ट
बोंडाडा इंजीनियरिंग कंपनी ने एक्सचेंज को इसके बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि आंध्र प्रदेश सरकार के सोलर विभाग ने उन्हें एक बड़ा सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट सौंपा है, जो राज्य के कई हिस्सों में लगाया जाएगा। कंपनी ने बताया कि आंध्र प्रदेश सरकार ने अनंतपुरम और श्री सत्य साई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर 2,000 मेगावाट एसी / 2,600 मेगावाट पीक डीसी कैपेसिटी वाला सोलर पावर प्रोजेक्ट बोंडाडा इंजीनियरिंग को दिया है।
सौर परियोजना के प्रस्तावों पर 15 मई, 2025 को आयोजित राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड (एसआईपीबी) की बैठक में विचार किया गया, जिसके दौरान एसआईपीबी ने प्रस्तावित सौर ऊर्जा क्षमता के आवंटन को मंजूरी दी। इसके साथ अब बोंडाडा इंजीनियरिंग की ऑर्डर बुक लगभग ₹14000 करोड़ तक बढ़ जाएगी।
कंपनी ने बताया है कि यह प्रोजेक्ट उन्हें को इस शर्त पर दिया गया है कि इसके तहत चुने गए इलाके पहले से किसी और डेवलपर को न दिए गए हों या उन जगहों पर पहले से विंड एनर्जी से जुड़ी कोई स्टडी न हो रही हो। यह सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश की इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी पॉलिसी 2024 के दिशानिर्देशों के अनुसार, 24 महीनों के भीतर पूरा करना होगा। सीएनबीसी रिपोर्ट के अनुसार, इस आदेश के मिलने से बोंडाडा इंजीनियरिंग की कुल ऑर्डर बुक करीब ₹14,000 करोड़ तक पहुंच जाएगी।
कंपनी के शेयर्स में जबरदस्त तेजी
कंपनी के शेयर बीएसई पर शुक्रवार को 391.60 रुपये के भाव पर खुले थे और आज 425.05 रुपये के हाई लेवल को टच किया है। पिछले 1 महीने में 3.99% तक का तगड़ा रिटर्न दिया हैं और 3 महीनों में 5.92% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। कंपनी ने 28 अगस्त 2024 को 753.98 रुपये के लेवल को टच किया था, जोकि इसका 52 वीक हाई भी था।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications