Bonus Share: शेयर बाजार में खबरों के दम पर तेज एक्शन है. ग्लोबल संकेतों का भी असर हावी है. इससे भारतीय बाजारों (Stock Market) में तगड़ा हलचल है. सितंबर 2024 में रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद बाजार में लगातार गिरावट है. कमजोर बाजार में भी चुनिंदा शेयर गजब की तेजी दिखा रहे. इसमें आनंदराठी वेल्थ का शेयर भी शामिल है. बोनस शेयर (Bonus Share) बांटने की खबर से शेयरों में लगातार तेजी है. बोनस शेयर के लिए अगले हफ्ते रिकॉर्ड डेट भी है. बता दें कि आनंदराठी वेल्थ (Anand Rathi Wealth) का शेयर पिछले 2 साल में 432% का रिटर्न दे चुका है.
बोनस के लिए अगले हफ्ते रिकॉर्ड डेट (Anand Rathi Wealth Bonus Record Date)
आनंदराठी वेल्थ (Anand Rathi Wealth) अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर (Bonus Share) बांटने का ऐलान किया है. इसके तहत निवेशकों के पास मौजूद हर 1 शेयर पर 1 फ्री शेयर मिलेंगे, जिसका ऐलान 11 जनवरी 2025 को हुआ. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इसे मंजूरी दी. बता दें कि कंपनी पहली बार बोनस शेयर बांट रही है. बोनस शेयरों का अलॉटमेंट (Bonus Share Allotment) अगले हफ्ते गुरुवार यानी 6 मार्च को होगा. इससे पहले 5 मार्च को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है.
आनंदराठी वेल्थ का कारोबार (Anand Rathi Wealth Business)
आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड (Anand Rathi Wealth), भारत में एक प्रमुख वेल्थ मैनेजमेंट फर्म है, जोकि शेयर बाजार (Stock Market) में ब्रोकरेज हाउस के रूप में काम करती है. कंपनी हाई नेटवर्थ इनवेस्टर्स (HNI) और अल्ट्रा हाई-नेटवर्थ इनवेस्टर्स (UHNI) के लिए अनुकूलित विभिन्न निवेश-संबंधी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज ऑफर करती है. इसमें फाइनेंशियल सॉल्युशंस, निवेश सलाह और फंड मैनेजमेटं सर्विसेज शामिल हैं.

आनंदराठी वेल्थ शेयर का परफॉर्मेंस
BSE पर आनंदराठी वेल्थ (Anand Rathi Wealth Share) का शेयर 0.70% की गिरावट के साथ 4011 रुपए के भाव पर फिसल गया है. इससे पहले शुक्रवार को 4039.80 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर ने 9 दिसंबर 2024 को 4640.55 रुपए का लेवल टच किया, जोकि 52-वीक हाई है. शेयर पिछले 2 साल में निवेशकों को 432% का रिटर्न दिया है. 3 साल में शेयरहोल्डर्स ने 615% का रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications