Bonus Issue; Stock Split Record Date: त्योहारी सीज़न के बीच इस हफ्ते के पहले दो कारोबारी दिनों में बाज़ार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इसके बावजूद कई कंपनियों ने निवेशकों को कमाई करने के मौके दिए हैं।
इसी कड़ी में यदि आप बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास चार कंपनियों में पैसा लगाने के लिए सिर्फ 2 दिन का मौका बचा है। ऐसे में यदि आपके पास भी इन कंपनियों के शेयर हैं तो आप भी बोनस या स्टॉक स्प्लिट का लाभ ले सकते हैं।

हालांकि इस बात का खास ध्यान रखना जरूरी है कि तय समयसीमा तक जिस भी निवेशक के पास कंपनी के जितने शेयर होंगे उन्हें उसी अनुपात में इन कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ मिलेगा जबकि रिकॉर्ड डेट के दिन खरीदे गए शेयर पर कोई लाभ नहीं मिलेगा, इसलिए यदि आप इन तमाम कंपनियों के कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ लेना चाहते हैं तो रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है। तो चलिए जानते ये कौन-कौनसी कंपनियां हैं...
Bonus Issue Record Date
नाज़ारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies Bonus Issue Record Date) ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी पात्र निवेशकों को हर एक शेयर पर फ्री में 1 शेयर मिलेंगे जबकि चंद्र प्रभु इंटरनैशनल (Chandra Prabhu International Bonus Issue Record Date) ने 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी पात्र निवेशकों को हर 2 शेयर पर फ्री में 1 शेयर मिलेंगे।
Stock Split Record Date
नाज़ारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies Stock Split) ने 1:2 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यानी कंपनी 4 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले 2 टुकड़ों में बंटेगी। वहीं, आर एम ड्रिप स्प्रिंकलर सिस्टम (R M Drip Sprinklers Systems Stock Split Record Date) ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यानी कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 टुकड़ों में बंटेगी जबकि पीवीवी इंफ्रा ( PVV Infra Stock Split Record Date) ने 1:2 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यानी कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर को 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले 2 टुकड़ों में बंटेगी।
इन चारों कंपनियों ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 रिकॉर्ड डेट तय किया है। आज खरीदे गए शेयर पर निवेशकों को इस कॉरपॉरेट एक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे। ऐसे में कंपनी द्वारा तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications