Bonus Share: शेयर बाजार में चुनिंदा स्टॉक्स फोकस में हैं, जिसकी वजह कॉरपोरेट ऐलान हैं. कमजोर बाजार में भी आज आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड का शेयर 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ. इसकी वजह अगले हफ्ते 13 जनवरी को होने वाली बोर्ड मीटिंग है, जिसमें बोनस शेयरों के बारे में विचार संभव है. यह पहली बार है जब कंपनी बोनस शेयर जारी करने पर विचार करेगी, जैसा कि एक्सचेंज पर घोषित किया गया है.
आनंदराठी वेल्थ का स्टॉक परफॉर्मेंस
आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड के शेयर पर बोनस इश्यू की खबर का पॉजिटिव असर पड़ा है. यही वजह है कि शेयर में तेजी देखने को मिली और 4000 रुपए के पास पहुंच गया. हालांकि, पिछले महीने में शेयर में 12% की गिरावट और तीन महीनों में 5% की गिरावट देखी गई. इन उतार-चढ़ावों के बावजूद स्टॉक ने बीते एक साल में 50% और तीन साल में 500% का तगड़ा रिटर्न दिया है.

पिछले साल किया था शेयर बायबैक
जून 2024 में आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने शेयर बायबैक किया. अपनी लिस्टिंग के बाद से कंपनी ने सात बार डिविडेंड बांट चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा 9 रुपए प्रति शेयर रहा है. बीएसई पर लिस्ट इस कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब 16400 करोड़ रुपए है, जिसका 52-वीक हाई 4640 रुपए है. जबकि साल का सबसे निचला स्तर 2575 रुपए है.
आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड का कारोबार
आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड, भारत में एक प्रमुख वेल्थ मैनेजमेंट फर्म है, जोकि शेयर बाजार में ब्रोकरेज हाउस के रूप में काम करती है. कंपनी हाई नेटवर्थ इनवेस्टर्स (HNI) और अल्ट्रा हाई-नेटवर्थ इनवेस्टर्स (UHNI) के लिए अनुकूलित विभिन्न निवेश-संबंधी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज ऑफर करती है. इसमें फाइनेंशियल सॉल्युशंस, निवेश सलाह और फंड मैनेजमेटं सर्विसेज शामिल हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications