Bonus Share Alerts: शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जोकि कॉरपोरेट ऐलान कर रहे. ऐसा ही एक मल्टीबैगर स्टॉक भारत ग्लोबल डेवलपर्स है, जिसने अपने बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है.
रिकॉर्डतोड़ तेजी दिखा रहा ये स्टॉक
भारत ग्लोबल डेवलपर्स ने पिछले तीन सालों में इस स्टॉक ने 8353% का तगड़ा रिटर्न दिया है. पिछले साल ही इसने 2,593% रिटर्न दिया. इस साल यानी 2024 में 2,027% की ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी की शुरुआत जून 1992 में सीक्वल ई-राउटर्स लिमिटेड के रूप में हुई थी और अगस्त 2024 में इसका नाम बदलकर भारत ग्लोबल डेवलपर्स लिमिटेड कर दिया गया.
कंपनी का कारोबार
भारत ग्लोबल डेवलपर्स इंफ्रास्ट्रक्चर एक्टिविटीज जैसे कि एसेट खरीदना, बेचना और फिर से बेचना आदि में लगे हुए हैं. वे इमारतों, सड़कों और परिसरों का निर्माण और विकास भी करते हैं. इसके अलावा कंपनी एग्री, अपैरल और कंज्युमर आइटम सहित अलग-अलग इंडस्ट्रीज के लिए प्रोडक्ट्स का सोर्स, एक्सपोर्ट और इंपोर्ट करती है.

बोनस शेयर का किया ऐलान
भारत ग्लबल डेवलपर्स इंफ्रा ने 8:10 के अनुपात में शेयरों का बोनस इश्यू ऐलान किया है. य़ानी शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर दस मौजूदा शेयरों के बदले आठ नए शेयर मिलेंगे. प्रत्येक शेयर का वैल्यू 10 रुपये फेस वैल्यू पर है. हालांकि, इस इश्यू को शेयरधारक और रेगुलेटर्स का इंतजार है. वर्तमान में कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल 1,01,25,96,000 रुपये है, जिसमें 10 रुपये प्रति शेयर के 10,12,59,600 शेयर हैं.
12 दिसंबर को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के बोनस जारी करने की मंजूरी के बाद, पेड-अप कैपिटल बढ़कर 1,82,26,72,800 रुपए हो जाएगी, जिसमें कुल 18,22,67,280 शेयर होंगे. बोनस शेयर 30 सितंबर तक 8,503.07 लाख रुपए की राशि के मुक्त आरक्षित निधि से जारी किए जाएंगे। बोर्ड की मंजूरी के बाद दो महीने के भीतर इन शेयरों को जमा किए जाने की उम्मीद है.
स्टॉक स्प्लिट पर आया अपडेट
बोर्ड ने 1:10 के अनुपात में स्टॉक विभाजन को भी मंजूरी दे दी है। इस कार्रवाई से फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर रह गया है, जबकि इक्विटी शेयर पूंजी 1,82,26,72,800 रुपये पर बनी हुई है. स्प्लिट से पहले इक्विटी में 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 18,22,67,280 शेयर शामिल थे. इसके बाद इसमें 1 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 1,82,26,72,800 शेयर शामिल होंगे.
बोर्ड की मंजूरी के बाद दो महीने के भीतर विभाजन के बाद समायोजित मूल्य परिलक्षित होने की उम्मीद है। 12 दिसंबर को अपनी बैठक के दौरान भारत ग्लोबल डेवलपर्स के बोर्ड द्वारा दोनों कॉर्पोरेट कार्रवाइयों के लिए रिकॉर्ड तिथि 26 दिसंबर निर्धारित की गई है।
डिविडेंड पर भी विचार
इस बार पहले से तय डिविडेंड का ऐळान नहीं की गई हालांकि, भारत ग्लोबल डेवलपर्स ने पहले एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि बोर्ड आगामी तिमाहियों में डिविडेंड के ऐलान पर सक्रिय रूप से विचार करेगा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications