Bonus Share News: शेयर बाजार में 2024 में जोरदार हलचल देखने को मिला. बाजार में एक तरफ रिकॉर्ड हाई बना, तो दूसरी ओर ऊपरी तरफ से करेक्शन भी दिखा. सेंसेक्स और निफ्टी इस साल अब तक करीब 13-13 फीसदी की तेजी दिखा चुके हैं. बाजार के एक्शन में चुनिंदा शेयर कॉरपोरेट एक्शन के चलते फोकस में हैं. इसमें ऑटो कंपोनेंट सेक्टर की कंपनी भारत सीट्स भी शामिल हैं, जिसका शेयर 4.15% की तेजी के साथ 230.95 रुपये पर पहुंच गए. कंपनी ने बोनस शेयर का ऐलान किया है. इसके तहत स्टॉकहोल्डर्स को बोनस शेयर का फायदा मिलेगा. इसके अलावा शांति एजुकेशन का शेयर भी बोनस शेयर को लेकर फोकस में है.
निवेशकों को मिलेगा बोनस शेयर
भारत सीट्स लिमिटेड सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन जापान, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और रोहित रेलन एंड एसोसिएट्स का एक जॉइंट वेंचर है. कंपनी सीटिंग सिस्टम और ऑटो कंपोनेंट बनाने पर फोकस करती है. उनके प्रोडक्ट रेंज में सीटिंग सिस्टम, मोल्डेड कार्पेट और ऑटोमोटिव बाजार के लिए तैयार किए गए एक्सट्रूडेड कंपोनेंट शामिल हैं.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के लिए स्ट्रैटेजिक मंजूरी दे दी है. इस लिहाज से शेयरधारकों को उनके पास मौजूद प्रत्येक मौजूदा इक्विटी शेयर के लिए एक बोनस शेयर मिलेगा. इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 20 दिसंबर 2024 तय की गई है. भारत सीट्स ने फाइनेंशियल ईय़र 2025 की दूसरी तिमाही में 4.6% की कंसो नेट प्रॉफिट में ग्रोथ दर्ज की गई, जोकि 7.10 करोड़ रुपए रही. इसके अलावा इसी अवधि के दौरान उनकी नेट सेल्स 1.6% बढ़कर 290.67 करोड़ रुपये हो गई.
ये कंपनी भी देने वाली है बोनस शेयर
शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड का शेयर भी फोकस में है. कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर में करीब 5% की तेजी दर्ज की गई. दरअसल, कंपनी 14 दिसंबर को अपनी बोर्ड मीटिंग में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने पर चर्चा करने की योजना बना रही है. इस मीटिंग के दौरान बोनस शेयर अनुपात, एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट जैसे विवरण तय किए जाएंगे.
रिकॉर्ड तिथि का है काफी अहम
बोनस शेयर का फायदा लेने के लिए इच्छुक शेयरधारकों के लिए रिकॉर्ड डेट अहम है. बोनस इश्यू के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए निवेशकों को इस तिथि तक शेयर खरीदना होगा. बता दें कि भारत सीट्स के लिए यह तिथि 20 दिसंबर, 2024 फिक्स की गई है. बताते चलें कि बोनस शेयर कंपनियों के लिए शेयरधारकों को पुरस्कृत करने की एक अहम स्ट्रैटेजी के रूप में काम करते हैं. साथ ही नकदी बढ़ाते हैं. बोनस शेयर प्राप्त करने की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए निवेशकों को रिकॉर्ड तिथि से एक दिन पहले शेयर खरीदना चाहिए.
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications