Bonus Share: शेयर बाजार में चालू हफ्ते तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. इसमें कॉरपोरेट एक्शन के चलते चुनिंदा शेयर भी फोकस में हैं. इसमें दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का पसंदीदा शेयर भी फोकस में है. ज्वैलरी कंपनी स्काई गोल्ड लिमिटेड के शेयरों पर बाजार की नजर है. गुरुवार को शेयर ऊपरी स्तरों से फिसल गया, जोकि फिलहाल 4313.95 रुपए के भाव पर गुरुवार को बंद हुआ. शेयर इससे पहले बुधवार को 4,520 रुपए के भाव टच किया था, जोकि 52-वीक हाई है. बता दें कि शेयर इस साल अब तक 360% की तेजी दिखा चुका है.
बोनस शेयर के चलते फोकस में शेयर
स्काई गोल्ड ने बोनस शेयर जारी करने की ऐलान किया है, जिसके तहत योग्य शेयरधारकों को हर एक शेयर के बदले नौ एक्स्ट्रा शेयर दिए जाएंगे. इस बोनस वितरण के लिए रिकॉर्ड डेट सोमवार, 16 दिसंबर तय की गई है. इस डेट को शेयर रखने वाले निवेशकों को बोनस शेयर प्राप्त होंगे.
स्काई गोल्ड का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
स्काई गोल्ड ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जबरदस्त कारोबारी ग्रोथ दर्ज कराई है. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 405.2% बढ़कर 36.7 करोड़ रुपए हो गया. इसके अलावा ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में सालाना 154.3% की ग्रोथ देखी गई, जो 38.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

कंपनी की ऑय भी सालाना आधार पर 94.2% बढ़कर 768.8 करोड़ रुपए हो गया. इस मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस ने स्टॉक के वैल्यू को पॉजिटिव रूप से प्रभावित किया है.
शेयर बाजार में स्टॉक का परफॉर्मेंस
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर स्काई गोल्ड के शेयर में जोरदार तेजी दर्ज की गई है. 6 महीनों में शेयर ने 270% की बढ़त हासिल की और जनवरी 2024 से तूफानी तेजी से 355% तक बढ़ गया है. बता दें कि जनवरी की शुरुआत में शेयर की कीमत सिर्फ़ 996 रुपये थी. पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 4,542 रुपये के हाइएस्ट लेवल 902.10 रुपए के न्यूनतम प्राइस तक उतार-चढ़ाव रहा है.
दिग्गज निवेशक ने भी स्टॉक जताया भरोसा
आशीष कचोलिया बंगाल फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से स्काई गोल्ड में तगड़ा निवेश किए हैं. 30 सितंबर, 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक बंगाल फाइनेंस के पास स्काई गोल्ड में करीब 252,900 इक्विटी शेयर थे, जो लगभग 1.73% की हिस्सेदारी दर्शाता है.
कचोलिया जैसे व्यक्तिगत निवेशकों के अलावा, स्काई गोल्ड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के ज़रिए करीब 270 करोड़ रुपये जुटाए. यह फंडिंग मोतीलाल ओसवाल स्मॉल कैप फंड और कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस जैसे प्रमुख संस्थानों से आई.
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications