Bonus Share: शेयर बाजार में इन दिनों तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हलचल दिखा रहे. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिसमें बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड का शेयर भी शामिल है. दरअसल, 17 जुलाई को बोर्ड मीटिंग होगी, जिसमें बोनस शेयर पर विचार संभव है.
बोर्ड मीटिंग में बोनस पर विचार संभव
पतंजलि फूड्स लिमिटेड के बोर्ड की बैठक में 17 जुलाई को बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. कंपनी ने 14 जुलाई को एक्सचेंजों को यह जानकारी दी. पतंजलि फूड्स के बोर्ड द्वारा बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने का यह पहला मामला होगा.
2019 में पतंजलि आयुर्वेद ने किया था अधिग्रहण
पूर्ववर्ती रुचि सोया का पतंजलि आयुर्वेद ने 2019 में दिवाला प्रक्रिया के माध्यम से अधिग्रहण किया था. यह अधिग्रहण 4,350 करोड़ रुपए में किया गया था. 2022 में कंपनी ने रुचि सोया के 4,300 करोड़ रुपए के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) भी जारी किए थे. अधिकांश इनकम का यूज रुचि सोया के मौजूदा कर्द को चुकाने के लिए किया गया था. जून 2022 में रुचि सोया का नाम बदलकर पतंजलि फूड्स कर दिया गया था. इस नाम से स्टॉक का कारोबार 24 जून 2022 को शुरू हुआ था.

लगातार बांट रही डिविडेंड
पतंजलि फूड्स ने पहले नवंबर और मार्च 2024 में क्रमशः 8 रुपए प्रति शेयर और 6 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था. साथ ही सितंबर 2023 में 6 रुपए का अंतिम डिविडेंड और सितंबर 2022 में 5 रुपए का डिविडेंड दिया था.
पतंजलि फूड्स के शेयर कल 15 जुलाई को 3.9% बढ़कर 1,739 रुपए पर बंद हुए थे. स्टॉक 2025 में अब तक 7% नीचे है और पिछले एक महीने में स्थिर रहा है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications