Bonus Share: शेयर बाजार में नए साल के शुरुआती कारोबार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स पहले तेजी और फिर HMPV की खबर से बाजार में तेज बिकवाली हो रही. बाजार की हलचल में खबरों वाले शेयर फोकस में हैं, जिसमें स्मॉलकैप कंपनी एल्गोक्वेंट फिनटेक भी शामिल है, जिसने अपने निवेशकों को बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है.
एल्गोक्वेंट फिनटेक के इस कदम का लक्ष्य शेयर लिक्विडिटी को बढ़ाना है. बता दें कि स्मॉलकैप स्टॉक ने पिछले 5 सालों में निवेशकों को करीब 25,000% रिटर्न दिया है.
मल्टीबैगर ने किया बोनस शेयर बांटने का ऐलान
मल्टीबैगर स्टॉक ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस इश्यू का ऐलान किया है. इसके तहत बोनस शेयर 1:2 के रेश्यो में बांटेंगे. यानी शेयरहोल्डर्स को हर दो शेयर के लिए एक बोनस शेयर मिलेंगे. बोनस शेयर के लिए कंपनी के बोर्ड ने रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है, जोकि 8 जनवरी 2025 तय की गई है.
रिकॉर्ड डेट यह तय करती है कि कौन से शेयरहोल्डर्स बोनस शेयरों के लिए पात्र हैं. केवल वे ही इस इश्यू से फायदा उठा पाएंगे जिनके पास 8 जनवरी 2025 तक शेयर होंगे. कंपनियाँ आमतौर पर बोनस या डिविडेंड डिस्ट्रिब्युशन के दौरान रिकॉर्ड डेट का ऐलान करती हैं. इस डेट पर कंपनी के रिकॉर्ड में लिस्ट शेयरधारक लाभ प्राप्त करने के हकदार हैं.

एल्गोक्वेंट फिनटेक का शेयर प्रदर्शन
NSE पर एल्गोक्वेंट फिनटेक का शेयर दोपहर 3 बजे के आसपास करीब ढाई फीसदी की तेजी के साथ 1500 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. पिछले पांच दिनों में शेयर ने 7% का रिटर्न दिया है, जबकि एक महीने में इसने 18% की बढ़त हासिल की है. एक साल में शेयर 38% बढ़ा. वहीं, 5 सालों में शेयर का भाव 25,000% बढ़ा है.
यह बोनस शेयर ऐलान ग्रोथ सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड और एल्गोक्वेंट इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एल्गोक्वेंट फिनटेक लिमिटेड के विलय और रीस्ट्रक्चकरिंग की एक बड़ी योजना का हिस्सा है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने 3 अक्टूबर, 2024 को इस योजना को मंजूरी दी थी.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications