Bonus Share: शेयर बाजार की हलचल में चुनिंदा स्टॉक्स फोकस में हैं. इसकी वजह कॉर्पोरट एक्टिविटीज हैं. इस कड़ी में आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड भी रडार पर है. मल्टीबैगर स्टॉक ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है. कंपनी के बोर्ड ने 1:1 बोनस को मंजूरी दे दी है.
पहली बार बोनस शेयर का ऐलान
आनंदराठी वेल्थ के बोनस शेयर के ऐलान से शेयरहोल्डर्स के बल्ले-बल्ले हो गए हैं. इसके तहत शेयरहोल्डर्स के पास मौजूद हर एक शेयर पर एक शेयर फ्री मिलेगा. हालांकि, इस पर शेयरधारकों की मंजूरी का इंतजार है. बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान बाद में होगा. बता दें कि यह पहली बार है जब आनंद राठी वेल्थ अपने निवेशकों को बोनस शेयर जारी कर रहा है।
मल्टीबैगर स्टॉक का परफॉर्मेंस
दिसंबर 2021 में अपनी शुरुआत के बाद से ही कंपनी के शेयर निवेशकों के लिए आकर्षक रहे हैं. शुरुआत में 550 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ. फिर शेयर तीन साल के भीतर सात गुना बढ़ गया है. आज 15 जनवरी को बाजार के बंद होने पर आनंद राठी वेल्थ का कुल मार्केट कैप 16,572 करोड़ रुपए रह.

डिविडेंड और बायबैक देने वाला शेयर
लिस्टिंग के बाद से आनंद राठी वेल्थ ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड के रूप में 44 रुपए प्रति शेयर बांटे हैं. पिछले साल जून में कंपनी ने बायबैक प्रोग्राम के जरिए 4,450 रुपए प्रति शेयर पर अपनी बकाया इक्विटी का लगभग 0.9% बायबैक किया.
हालांकि, मौजूदा ट्रेडिंग लेवल इस वैल्यू से नीचे हैं, फिर भी शेयर 4,646 रुपए के हाई लेवल पर पहुँच गया. बोनस शेयरों की घोषणा करने वाली बोर्ड मीटिंग से पहले आनंद राठी वेल्थ के शेयर में तेजी देखने को मिली.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications