Bonus Share: शेयर बाजार में टैरिफ को लेकर तेज हलचल देखने को मिल रहा. बाजार के एक्शन में चुनिंदा शेयर कॉरपोरेट एक्शन की वजह से फोकस में हैं. इसमें इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी कैप्टन टेक्नोकास्ट लिमिटेड (Captain Technocast Ltd) का शेयर शामिल है. क्योंकि मल्टीबैगर स्टॉक ने बोनस बांटने का ऐलान किया है. यही वजह है कि शेयरों में तेजी भी दर्ज की जा रही. पिछले 6 महीने शेयर 65% तक उछल चुका है. स्मॉलकैप स्टॉक बोनस के रिकॉर्ड डेट को लेकर भी अपडेट दिया है.
बोनस बांट रही ये कंपनी
कैप्टन टेक्नोकास्ट लिमिटेड का शेयर फोकस में है. शेयर बोनट बांट रही है. इसके तहत कंपनी शेयरहोल्डर्स के पास मौजूदा हर एक शेयर पर एक एक्स्ट्रा बोनस शेयर बांटेगी. यानी 1 फ्री शेयर मिलेगा. इसके लिए कंपनी ने 12 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट भी ऐलान किया था, जोकि 21 अप्रैल था. लेकिन बाद में इस पर एक्सचेंज को दी जानकारी में वापस ले लिया. साथ ही कहा कि बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट को फिक्स किया जाएगा.
एक्सचेंज को दी जानकारी में कैप्टन टेक्नोकास्ट ने 5 अप्रैल को सूचित किया कि सेबी (शेयरों का पर्याप्त अधिग्रहण और अधिग्रहण) विनियमन 2011 के विनियमन 31(4) के प्रावधान के तहत हम ऐलान करते हैं कि हमारे ( प्रोमोटर और प्रोमोटर ग्रुप) पास 31 मार्च, 2025 तक कैप्टन टेक्नोकास्ट लिमिटेड के 7510050 इक्विटी शेयर थे और हमने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के दौरान डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से शेयरों पर कोई भार नहीं डाला है.
बोनस और डिविडेंड बांटती रही है कंपनी
कैप्टन टेक्नोकास्ट लिमिटेड ने इससे पहले 2019 में भी बोनस बांटने का ऐलान किया था. इसके तहत हर 1 पर 1 बोनस शेयर बांटे थे. बोनस के अलावा कंपनी डिविडेंड भी बांटती है. 2023 में कंपनी ने 20 पैसे का डिविडेंड बांटी थी. 2022 में भी शेयर ने 20 पैसे प्रति शेयर का डिविडेंट बांटा था. कंपनी इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस और डिफेंस समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए कास्टिंग की एक ब्रॉडर रेंज का प्रोडक्शन करती है. कंपनी की शुरुआत 2010 में हुई थी, जोकि गुजरात के राजकोट बेस्ड है.

कैप्टल टेक्नोकास्ट का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
कैप्टन टेक्नोकास्ट की कुल आय FY2024 में 64.22 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले यानी FY23 में 59.09 करोड़ रुपए थी. इस दौरान नेट प्रॉफिट में 31.8% की बढ़त दर्ज की गई, जो 2.92 करोड़ रुपए से बढ़कर 3.85 करोड़ रुपए हो गया. EBITDA ने परिचालन दक्षता में सुधार दिखाया, जो FY2023 में 6.40 करोड़ रुपए से बढ़कर FY2024 में 7.31 करोड़ रुपए हो गया. नेट प्रॉफिट मार्जिन भी FY2023 में 4.88% से FY2024 में 5.91% तक पहुंच गया.
मल्टीबैगर स्टॉक का बंपर रिटर्न
कैप्टन टेक्नोकास्ट लिमिटेड का शेयर निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. हफ्तेभर में शेयर करीब 6% तक उछल चुका है. 3 महीने में शेयर का रिटर्न 21% पर पहुंच गया है. जबकि शेयर ने 6 महीने की अवधि में अपने शेयरहोल्डर्स को 173% का रिटर्न दिया है. 1 साल की अवधि में शेयर का रिटर्न 183% तक पहुंच गया. 2 साल में शेयर ने 314% की तेजी दिखाई है. 5 साल में कैप्टन टेक्नोकास्ट लिमिटेड का शेयर 923% से ज्यादा हो गया है. स्मॉलकैप स्टॉक का 52-वीक हाई 232.35 रुपए है, जोकि उसने 18 फरवरी को टच किया.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications