Bonus Share: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बजट के बाद बाजार का फोकस आरबीआई की एमपीसी मीटिंग पर है, जिसमें नीतिगत दरों पर फैसला होगा. इसके अलावा अमेरिकी टैरिफ के चलते ट्रेड वॉर की भी आशंका बनी हुई है. नतीजनत, मार्केट में एक्शन तेज है. आज 5 फरवरी को बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा. इस गिरावट में भी रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी ईएफसी (आई) का शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के चलते फोकस में है. क्योंकि कंपनी बोनस इश्यू का ऐलान किया है. रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है.
बोनस इश्यू को मंजूरी
ईएफसी (आई), एक छोटी-सी रियल एस्टेट फर्म है, जिसने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है. बता दें कि पिछले 3 सालों में ईएफसी (आई) का शेयर 2527% का जबरदस्त रिटर्न दिया है, जबकि इस दौरान सेंसेक्स के करीब 31% की तेजी दिखाया है.
शेयरहोल्डर्स को मिलेगा बोनस का फायदा
एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने 1:1 अनुपात में बोनस इश्यू को मंजूरी दे दी है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर मौजूदा शेयर के बदले एक नया फुल पेडअप इक्विटी शेयर मिलेगा. बोनस शेयर 2 रुपए के फेस वैल्यू पर जारी किए जाएंगे. बोनस इश्यू का मकसद शेयरहोल्डर्स को रिवॉर्ड देना और लिक्विडिटी बनाए रखना है.

बोनस के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स
रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी ने बोनस के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है. 30 जनवरी की एक्सचेंज फाइलिंग में EFC (I) ने बताया कि बोनस इश्यू के लिए 11 फरवरी, 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गाय है.
ईएफसी का स्टॉक परफॉर्मेंस
पिछले दो सालों में EFC के बोनस शेयरों ने 194% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. 5 सालों में इन शेयरों में 4300% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इनवेस्टर्स की संपत्ति तीन गुना हो गई है. एक दशक से ज्यादा समय में उन्होंने शेयरहोल्डर्स को 5295% का जबरदस्त रिटर्न दिया है.
ईएफसी (आई) कारोबारियों, एसएमई और बड़ी कंपनियों के लिए कमर्शियल स्पेस मुहैया कराने का कारोबार करती है. बीएसई पर इस कंपनी का कुल मार्केट कैप 2747 करोड़ रुपए हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications