Bonus Share: शेयर बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. बाजार के एक्शन में एक मल्टीबैगर स्टॉक फोकस में है, जोकि बोनस शेयर बांट रहा है. बोनस शेयर (Bonus Share) के लिए रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते है. यह जिंदल ग्रुप की कंपनी है. निवेशकों कंपनी के शेयर ने करीब 3300% का धमाकेदार का रिटर्न दिया है. शेयर आज 24 फरवरी को कमजोर बाजार में भी करीब आधे फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. BSE पर जिंदल वर्ल्डवाइड (Jindal Worldwide Share) का शेयर 358.95 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है.
बोनस शेयर बांट रहा ये मल्टीबैगर (Bonus Share Return)
जिंदल वर्ल्डवाइड (Jindal Worldwide Bonus Share) पहली बार बोनस शेयर बांट रहा है. बोनस के लिए इस हफ्ते शेयर एक्स-डेट पर ट्रेड कर रहा है. शेयर में पिछले तीन महीनों में 13% की बढ़ोतरी हुई है. शेयर ने पिछले 5 सालों में 494% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जबकि इसी दौरान सेंसेक्स करीब 82.50% ही उछला है. जिंदल वर्ल्डवाइड का कुल मार्केट कैप बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद 7,152.56 करोड़ रुपए रहा.
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बोनस इक्विटी शेयर (Bonus Share) जारी करने की जानकारी दी. इसके तहत पात्र शेयरधारकों को हर मौजूदा शेयर के बदले 4 नए फुल पेड-अप इक्विटी शेयर मिलेंगे, जिनमें से प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपए होगा. यह फ्री रिजर्व या बॉन्ड प्रीमियम अकाउंट्स का फायदा उठाकर हासिल किया जाएगा.

जिंदल वर्ल्डवाइड का स्टॉक परफॉर्मेंस (Jindal Worldwide Stock Return)
जिंदल वर्ल्डवाइड (Jindal Worldwide) का शेयर सोमवार को 359.10 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा. यह शुक्रवार को 356.70 रुपये पर बंद हुआ था. कारोबारी सेशन के दौरान 24 फरवरी को शेयर ने 361.25 रुपए के भाव पर शुरुआत की. फिर 363 रुपए का हाई बनाया और 351.95 रुपए तक फिसला. बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने रिकॉर्ड डेट (Record Date) की भी जानकारी दी है. इसके तहत इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 28 फरवरी तय की गई है.
मल्टीबैगर स्टॉक का धमाकेदार परफॉर्मेंस (Mutlibagger Stock Return)
हाल के महीनों में जिंदल वर्ल्डवाइड (Jindal Worldwide) के शेयरों ने मिलाजुला परफॉर्मेंस दिया है. हालांकि, पिछले 3 महीनों में शेयर में 13.24% की तेजी दर्ज की गई. शेयर 2025 (YTD) में 15.63% की गिरावट आई. 6 महीनों में 4.28% का उछाल दर्ज किया गया है. हालांकि, 3 सालों में शेयर की कीमत में 25.93% की बढ़त हुई है. बता दें कि शेयर का भाव पिछले 10 सालों में 3297.14%तक उछला है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications