Bonus Share: शेयर बाजार में इस साल जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 2024 में 8-10 फीसदी तक का पॉजिटिव रिटर्न दे चुके हैं. बाजार की हलचल में चुनिंदा फोकस में रहे, जिसमें पदम कॉटन यार्न का शेयर भी शामिल है. स्टॉक 3 महीने में 230 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. स्मॉलकैप सेक्टर की कंपनी का कारोबार यार्न मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल से जुड़ी कंसल्टेंसी और एग्रीकल्चर इंप्लीमेंट्स के ट्रेडिंग का है. मल्टीबैगर शेयर इस लिए फोकस में है क्योंकि उसने बोनस शेयर का ऐलान किया है. साथ ही बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स किया गया है.
मल्टीबैगर शेयर देगा बोनस स्टॉक
पदम कॉटन यार्न ने बोनस शेयर का ऐलान किया है. करीब 162 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी ने 1:1 रेश्यो में बोनस स्टॉक बांटने का ऐलान किया है. यानी जिन शेयरहोल्डर्स के पास 1 शेयर पहले से है, उन्हें एक और शेयर फ्री में बांटेगी. कंपनी के बोर्ड ने 38,73,000 बोनस शेयर जारी करने का मंजूरी दे दी है. हालांकि, बोनस इश्यू को शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलना अभी बाकी है.

बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स
पदम कॉटन यार्न के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट को फिक्स कर दिया है. कंपनी 25 दिसंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोनस शेयर के लिए 8 जनवरी, 2025 को रिकॉर्ड डेट को फिक्स किया है. रिकॉर्ड डेट, वह तारीख है जिस तारीख तक योग्य शेयरहोल्डर्स के पास शेयर होता है उन्हें बोनस इश्यू का फायदा मिलता है.
मल्टीबैगर शेयर का परफॉर्मेंस
बीएसई पर पदम कॉटन यार्न का शेयर 24 दिसंबर को 2 फीसद की मजबूती के साथ 342.35 रुपए के भाव पर बंद हुआ था, जोकि शेयर 52-वीक हाई भी है. शेयर पिछले 6 महीने में 825 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न दिया है. बीते एक साल में रिटर्न का आंकड़ा 600 फीसदी है. जबकि 2 साल में शेयर करीब 3200 फीसदी बंपर रिटर्न दिया है. इस दौरान सेंसेक्स केवल 31 फीसदी की तेजी दिखा पाया है. शेयर का 1 साल का सबसे निचला स्तर 32.02 रुपए है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications