Bonus Issue: शेयर बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. बाजार में घरेलू और ग्लोबल फैक्टर्स का असर है. बाजार के एक्शन में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इन्हीं शेयरों में ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) लिमिटेड (Transformers and Rectifiers (India) Ltd Share Price) का भी शेयर है. मल्टीबैगर स्टॉक अगले हफ्ते फोकस में रहने वाला है. क्योंकि कंपनी बोनस शेयर (Bonus Share Record Date) बांट रही है, जिसका रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है.
मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया बंपर रिटर्न
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) लिमिटेड का शेयर, एक मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) है, जिसमें शेयरहोल्डर्स को पिछले कुछ सालों में धमाकेदार रिटर्न दिया है. BSE एनलिटिक्स के मुताबित पिछले तीन सालों में 1868.20% का धांसू रिटर्न दिया है. 2 साल में भाव 1224% और 1 साल में 160% तक का रिटर्न दिया है.
दूसरा बोनस शेयर बांट रही कंपनी
मल्टीबैगर स्टॉक धमाकेदार रिटर्न देने के साथ साथ बोनस शेयर भी देती रही है. कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को दूसरा बोनस शेयर बांटने वाली है, जिसके लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करने के लिए तैयार है. बता दें कि ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) लिमिटेड ने पहली बार 2013 में बोनस इश्यू का ऐलान किया था. अब कंपनी ने दूसरा बोनस शेयर (Bonus Share) बांटने जा रही, जिसके तहत 1:1 रेश्यो में बोनस इश्यू जारी होंगे. इसके तहत कंपनी हर 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर बांटेगी.
बीएसई पर 7 फरवरी को बाजार बंद होने के बाद कंपनी का कुल मार्केट कैप 13,189.29 करोड़ रुपए रहा. जबकि 7 फरवरी को ट्रांसफॉर्मर्स और रेक्टिफायर्स का शेयर 878.80 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

बोनस शेयर का ऐलान
कंपनी बाजार को दी जानकारी में बोनस शेयर की डीटेल दी. इसमें बताया कि बोर्ड ने "1:1 के रेश्यो में 1/- रुपए के बोनस इक्विटी शेयर" जारी करने को मंजूरी दे दी है. इसका मतलब है कि शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर मौजूदा पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर के बदले एक नया पूर्ण चुकता बोनस इक्विटी शेयर मिलेगा. बीएसई के रिकॉर्ड के मुताबिक इन बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट (Bonus Share Record Date) 14 फरवरी फिक्स की गई है.
ट्रांसफॉर्मर और रेक्टिफायर्स का स्टॉक परफॉर्मेंस
पिछले साल ही इस बोनस स्टॉक ने निवेशकों की संपत्ति को 160.69% की बढ़ोतरी के साथ दोगुना कर दिया है. 2 सालों में इसने 1224.49% की बढ़त के साथ शेयरहोल्डर्स रिटर्न को तीन गुना से भी ज़्यादा कर दिया. 5 सालों में शेयर ने 9931.96% की धमाकेदार कमाई कराई है, जो इसी अवधि के दौरान सेंसेक्स के केवल 89.25% ही उछला है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications