Bonus Share: शेयर बाजार में साल खत्म होने से पहले जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार में चुनिंदा शेयर कॉरपोरेट एक्शन के चलते फोकस में हैं. ऐसा ही एक शेयर ईएफसी (आई) लिमिटेड है. आज 27 दिसंबर को बोर्ड मीटिंग हुई, जिसमें अन्य मुद्दों के अलावा शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस इश्यू को भी मंजूरी मिली है. बताते चलें कि ईएफसी (आई) का शेयर रिकॉर्डतोड़ तेजी दिखाया है. पिछले 2 सालों में स्टॉक में करीब 1100 फीसदी की बंपर रैली देखने को मिली.
बोनस इश्यू को बोर्ड ने दी मंजूरी
एक्सचेंज को दी जानकारी में ईएफसी (आई) ने बोर्ड मीटिंग में हुए फैसले की जानकारी दी, जिसमें बोनस इश्यू का फैसला भी शामिल है. कंपनी ने पात्र शेयरहोल्डर्स के लिए 1:1 रेश्यों में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि शेयरधारकों को उनके वर्तमान स्वामित्व वाले प्रत्येक शेयर के लिए एक एक्स्ट्रा शेयर मिलेगा, जो प्रभावी रूप से प्रचलन में कुल शेयरों को दोगुना कर देगा. बता दें कि यह कंपनी की ओर से जारी पहला बोनस इश्यू है.
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मिली मंजूरी
EFC (I) लिमिटेड के बोर्ड ने 27 दिसंबर 2024 को हुई एक मीटिंग के दौरान बोनस शेयर को लेकर अहम मंजूरी दी. कंपनी ने कहा कि पात्र शेयरधारकों के निर्धारण के लिए रिकॉर्ड डेट बाद में बताई जाएगी. यह बोनस इश्यू 31 मार्च, 2024 तक प्रतिभूति प्रीमियम खाते, सामान्य रिजर्व या प्रतिधारित आय से वित्त पोषित है.

मल्टीबैगर स्टॉक का परफॉर्मेंस
पिछले एक साल में EFC (I) लिमिटेड के शेयरों में 80.65% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. सालाना आधार पर शेयरों के भाव में 83.3% तक की तेजी आई है. ईएफसी (आई) लिमिटेड के शेयर ने 3 साल में 3000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. हालांकि, 1 महीने में 20 फीसदी, 3 महीने में 43 फीसदी और 2024 में अब तक करीब 80 फीसदी का रिटर्न दिया है.
शेयर आज दोपहर करीब ढाई बजे हल्की मजबूती के साथ 660 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा था. इसका 52-वीक हाई 716.95 रुपए है, जबकि 52-वीक लो 303.10 रुपए है. एक्सचेंज आंकड़ो के मुताबिक इसका कुल मार्केट कैप 3300 करोड़ रुपए के आसपास है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications