Bonus Share: शेयर बाजार में चालू हफ्ते में निचले स्तरों से हल्की रिकवरी देखने को मिल रही. बाजार में लौटी खरीदारी के बीच चुनिंदा शेयर कॉरपोर्ट एक्शन के चलते फोकस में हैं. इसमें सीनिक एक्सपोर्ट्स और सूर्या रोशनी लिमिटेड के स्टॉक्स शामिल हैं. दरअसल, इन कंपनियों ने बोनस शेयर से जुड़ा अपडेट दिया है.
दोनों कंपनियों ने निवेशकों को 24 दिसंबर को शेयर बाजार बंद होने के बाद एक अहम अपडेट मिला. इसके तहत बोनस शेयर जारी करने की रिकॉर्ड डेट्स का ऐलान किया है. यह जनवरी के पहले हफ्ते के लिए फिक्स है.
बोनस के लिए रिकॉर्ड डेट तय
सीनिक एक्सपोर्ट्स ने अपने बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट 3 जनवरी, 2025 तय की है. कंपनी ने पहले 20 नवंबर को घोषणा की थी कि वह निवेशकों को हर पांच शेयरों के लिए एक बोनस शेयर जारी करेगी. इसके अलावा, सीनिक एक्सपोर्ट्स ने इस बोनस इश्यू के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है.

बोनस शेयर डिटेल्स
सूर्या रोशनी लिमिटेड ने बोनस शेयरों के लिए अपनी रिकॉर्ड डेट 1 जनवरी, 2025 बताई है. ये शेयर 2 जनवरी, 2025 को जारी किए जाएंगे. कंपनी ने पहले 14 नवंबर को ऐलान किया था कि वह मौजूदा शेयर के हिसाब से एक बोनस शेयर देगी. इसके अलावा, सूर्या रोशनी ने 29 नवंबर को 2.5 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड भी बांटेगी.
बोनस शेयरों में जोश
सीनिक एक्सपोर्ट्स के शेयर 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ कल 1269 रुपए पर बंद हुए. पिछले एक साल में इसके शेयर प्राइस में करीब 1200 फीसदी की तेजी हुई है, जिससे निवेशकों को अच्छा खासा रिटर्न मिला है. इसके उलट सूर्या रोशनी के शेयर उसी दिन 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 553 रुपये पर बंद हुए.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications