Bonus Share: शेयर बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स बीते कारोबारी हफ्ते के सभी दिन लाल निशान में बंद हुए. बाजार की कमजोरी में चुनिंदा एक्शन में रहे, जिसमें कोठारी प्रोडक्ट्स लिमिटेड का शेयर भी शामिल है. शेयर शुक्रवार 20 दिसंबर को अपर सर्किट के साथ क्लोज हुआ. कंपनी अपने शेयरधारकों को तीसरी बार बोनस शेयर देने जा रही है.
कोठारी प्रोडक्ट्स का बोर्ड इस इश्यू पर चर्चा करने के लिए 27 दिसंबर 2024 को बैठक करेगा. इससे पहले कंपनी ने 8 साल पहले साल 2016 में बोनस शेयर बांटे थे. अगले हफ्ते होने वाली मीटिंग में बोनस इश्यू पर विचार हो सकता है. हालांकि, बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं हुआ है.
बोर्ड मीटिंग की खबर से भागे स्टॉक
कोठारी प्रोडक्ट्स के शेयरों में शुक्रवार को 20% की तेजी आई और यह 205.55 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी न केवल बोनस शेयर जारी करने पर विचार कर रही है, बल्कि अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने की भी योजना बना रही है. बता दें कि शेयर का 52-वीक हाई 227.35 रुपए है, जबकि लो लेवल 111.15 रुपए है.

बोनस शेयर इतिहास और स्टॉक परफॉर्मेंस
कोठारी प्रोडक्ट्स पहले भी शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर बांट चुकी है. मार्च 2014 में 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे, यानी हर मौजूदा शेयर के लिए दो बोनस शेयर बांटे थे. आखिरी बार जनवरी 2016 में कंपनी ने 1:2 के रेश्यो की पेशकश की, जिसमें निवेशकों के पास रखे गए हर दो शेयरों के लिए एक बोनस शेयर किया गया था.
पिछले चार सालों में कोठारी प्रोडक्ट्स के शेयर में 185% की जबरदस्त तेजी दर्द की गई. 18 दिसंबर 2020 को शेयर की कीमत 71.90 रुपए थी, जोकि 20 दिसंबर 2024 तक बढ़कर 205.55 रुपए पर पहुंच गई. तीन सालों में शेयर में 121% की बढ़ोतरी हुई और पिछले साल ही इसमें 65% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications