Bonus Share: शेयर बाजार में इन दिनों जोरदार हलचल देखने को मिल रहा है. बाजार की एक्शन में नतीजों वाले शेयर फोकस में हैं. इसी में से एक फार्मास्युटिकल सेक्टर में उभरता नाम मुराए ऑर्गनाइजर लिमिटेड (Murae Organisor Share Price) के शेयर का नाम भी शामिल है. बीएसई पर 11 फरवरी को शेयर 5% के अपर सर्किट के साथ 1.94 रुपए के भाव पर बंद हुआ. कंपनी 13 फरवरी को होने जा रहे बोर्ड मीटिंग की वजह से फोकस में है, जिसमें शेयरहोल्डर्स के लिए डबल धमाका हो सकता है.
इसी हफ्ते होगी बोर्ड मीटिंग
बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए बड़ी खबर दी. इसके तहत बताया कि कंपनी 13 फरवरी, 2025 को अहमदाबाद में बोर्ड मीटिंग (Murae Organisor Board Meeting) आयोजित करने की योजना बना रही है. बोर्ड मीटिंग के एजेंडे में बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करने और स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) को लागू करने पर चर्चा शामिल है.
दिसंबर तिमाही में फार्मा कंपनी के दमदार नतीजे
मुराए ऑर्गनाइजर ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. अक्टूबर से दिसंबर के दौरान फार्मा कंपनी का परफॉर्मेंस दमदार रहा है. मुराए ऑर्गनाइजर की आय Q3FY25 में 384% बढ़ी, जोकि 281.04 करोड़ रुपए पर पहुंच गई. यह पिछली तिमाही में 58 करोड़ रुपए थी. नेट प्रॉफिट में भी 344% की बंपर बढ़त दर्ज की गई. यह 0.90 करोड़ रुपए से बढ़कर 4.01 करोड़ रुपए हो गया.

ट्रेडिंग विंडो बंद रहेगा
सेबी के नियमों के अनुपालन में मुराए ऑर्गनाइजर (Murae Organisor Stock Trading) ने घोषणा की है कि 7 फरवरी, 2025 से अंदरूनी लोगों के लिए ट्रेडिंग विंडो बंद कर दी जाएगी. यह रोक बोर्ड की बैठक समाप्त होने के 48 घंटे बाद तक लागू रहेगा.
Murae Organisor Business
मुराए ऑर्गनाइजर केवल फार्मास्यूटिकल्स तक सीमित नहीं है. यह सोना, उर्वरक, पशु आहार, रसायन और कृषि क्षेत्रों में भी काम करता है. उनके उन्नत उर्वरक किसानों के लिए फसल की पैदावार बढ़ाते हैं, जबकि प्रीमियम पशु आहार पशुओं के स्वास्थ्य और प्रदर्शन को बढ़ाता है.
Murae Organisor Stock Performance
मुराए ऑर्गनाइजर के शेयर 4.86% की तेजी के साथ 1.94 रुपए पर बंद हुए हैं इससे पहले शेयर 8 फरवरी 2024 को एक साल का हाई 3.03 रुपए का स्तर टच किया था. वहीं, 22 अक्टूबर 2024 को 1.04 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा था. प्रति शेयर आय (ईपीएस) में भी सुधार हुआ है. पिछली तिमाही में यह 0.01 रुपये से बढ़कर इस तिमाही में 0.06 रुपए हो गई.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications