Bonus Share: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो ने भी जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए. Q2 में नेट प्रॉफिट 21 फीसदी की बढ़त के साथ 3,209 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछली तिमाही में 2,646 करोड़ रुपए था. इस दौरान कंसो आय तिमाही आधार पर मामूली गिरावट के साथ 22,302 करोड़ रुपए रही. विप्रो की बोर्ड मीटिंग को गुरुवार को Q2FY25 के नतीजों का ऐलान हुआ. नतीजों के साथ कंपनी ने बोनस शेयर का ऐलान हुआ है.
बोर्ड ने बोनस शेयर के प्रस्ताव पर दी मंजूरी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई को दी जानकारी में आईटी दिग्गज विप्रो ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी एक्ट 2013, सेबी रेगुलेशन, 2018 के लागू प्रावधानों के तहत बोनस शेयर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके तहत हर एक शेयर पर एक शेयर फ्री मिलेगा. यानी कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर का ऐलान किया है. यह अब तक का 14 वां बोनस शेयर है.
14वें बोनस शेयर का किया ऐलान
विप्रो, करीब 50 साल पुरानी कंपनी है, जो अबतक 13 बोनस शेयर जारी कर चुकी है. विप्रो ने पहली बार 1971 के अक्टूबर में पहली बार 1:3 रेश्यो में बोनस शेयर जारी किए थे. फिर 10 साल बाद 1981 में अक्टूबर में ही 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर जारी किए थे. कंपनी ने अप्रैल 2010 में 2:3 रेश्यो में बोनस शेयर का ऐलान किया. आईटी कंपनी ने 2019 के जनवरी में भी 1:3 रेश्यो में बोनस शेयर का ऐलान किया था. विप्रो का शेयर शुक्रवार को आधे फीसदी की तेजी के साथ 528.95 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

Q2 में विप्रो का प्रदर्शन
विप्रो ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि सितंबर तिमाही में टोटल बुकिंग 3.56 अरब डॉलर रही. लार्ज डील बुकिंग 1.49 अरब डॉलर रही. यह तिमाही आधार पर 28.8 फीसदी बढ़ा है. कंस्टेंट करेंसी में सालाना आधार पर 16.8 फीसदी रहा.
विप्रो के शेयरों का प्रदर्शन
BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विप्रो का कुल मार्केट कैप 2.76 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है. मिडकैप आईटी कंपनी के शेयर ने 19 जुलाई को 580 रुपए का 52-वीक हाई टच किया, जबकि साल का सबसे निचला भाव 375 रुपए है. शेयर ने 2024 में अब तक करीब 11 फीसदी तक उछला है. शेयर ने 1 साल की अवधि में करीब 26 फीसदी का रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications